Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद की तैयारियों का जायजा लेने ईदगाह पहुंचे डीएम:गंदगी पर जताई नाराजगी, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में आगामी ईद पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार की रात डीएम अभिषेक पांडेय ने शहर स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्थाओं का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईदगाह मार्ग पर फैली गंदगी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने स्पष्ट किया कि ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए और सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने पुलिस अधिकारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईद के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने आते हैं, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और साफ-सफाई की व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं और त्योहार के दौरान लगातार निगरानी रखी जाए। प्रशासन की ओर से ईद को लेकर जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में घटना का 41 सेकेंड का CCTV आया सामने:आंधी-बारिश में टीन शेड गिरने से हो गई थी दो की मौत, उत्तराखंड से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे दोनों
    Next Article
    झांसी में आज बारिश का अलर्ट:टेम्प्रेचर 36.8°C, तेज हवाएं बह रही, 20 मार्च तक ऐसे ही रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment