Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद-उल-फितर पर देश में अमन-चैन, भाईचारे के लिए हुई दुआ:चप्पे चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल, ADG, DM, SSP समेत तमाम पुलिस अधिकारी रहे मुस्तैद

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शाही ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में ईद-उल-फितर के मौके पर हजारों नमाजियों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। पुलिस प्रशासनिक अफसर के अलावा राजनीतिक दलों के लोग भी ईदगाह के बाहर मुबारकबाद देते दिखे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। नमाज से आधा घंटे पहले ही भर गई ईदगाह मेरठ में ईद उल फितर की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह पर जाम की स्थिति पैदा ना हो इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले ही रेलवे रोड चौराहे पर नमाजियों को रोक दिया जिसके बाद नमाजियों और पुलिस के बीच जोर आजमाइश शुरू हो गई। पहले पांच तस्वीरें देखें… शहर में ईद उल फितर की नमाज 28 ईदगाह और 375 मस्जिदों में पढ़ी गई। सबसे बड़ी संख्या दिल्ली रोड स्थित ईदगाह में उमड़ी। हालात यह हो गए कि आधा घंटे पहले ही रेलवे रोड चौराहे से दिल्ली रोड की तरफ नमाजियों को रोक दिया गया। सड़क पर नहीं होने दी ईद की नमाज मेरठ में ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह ईद की नमाज हुई, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन पहले ही स्पष्ट कर चुका था कि सड़क पर नमाज नहीं होने दी जाएगी। ऐसे में हर संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर सड़क पर व्यवस्था बनाते दिखे। शाही ईदगाह पर सुबह 8 बजे नमाज दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर सुबह 8 बजे ईद की नमाज हुई। शहर काजी जैनुल सालिकीन नमाज़ अदा कराई। इसको देखते हुए ईदगाह के आस पास तीन एडीशनल एसपी, पांच डिप्टी एसपी, 23 इंस्पेक्टर, 80 सब इंस्पेक्टर के अलावा 250 कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल, आरएएफ, आरआरएफ व क्यूआरटी तैनात की गई। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनको अफसर अपने मोबाइल पर देख रहे थे। प्रमुख मस्जिदों में यह रहा समय - दिल्ली रोड शाही ईदगाह - 8 बजे, - ईदगाह बाले मियां परिसर - 8:15 बजे, - वक्फ मनसबिया रेलवे रोड - 8 बजे, - फैज़ ए आम इंटर कॉलेज - 7:30 बजे, - रशीदिया मस्जिद लिसाड़ी रोड - 7:30 बजे, - ज़ुबैदा मस्जिद हापुड़ रोड - 7:30 बजे, - मस्जिद एहल ए हदीस जाकिर कॉलोनी - 7:30 बजे शिया मुसलमान काली पट्टी बांधकर पहुंचे अमेरिका व इजरायल द्वारा ईरान पर हमला किया गया था, जिसमें वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। शिया मुसलमान इसके विरोध में काली पट्टी बांधकर पहुंचे। हालांकि ऐसे नमाजियों की संख्या कम रही। नमाजी बोले- ईरान में मारे गए मासूम बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की याद में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी गई है। इसकी एक वजह है यह भी बताई गई कि अभी तक आयतुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। इसलिए शिया मुसलमानों ने ईद पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने का फैसला लिया था। पुलिस प्रशासनिक अफसर रहे मुस्तैद किसी तरह की अव्यवस्था ना हावी हो इसको देखते हुए बेहद सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सड़क पर दिखाई दिए। जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, एसपी क्राइम अविनाश कुमार, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र के अलावा डिप्टी एसपी, इंस्पेक्टर और भारी पुलिस बल चप्पे चप्पे पर दिखाई दिया। एडीजी जोन भानु भास्कर भी शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखाई दिए। शुक्रवार शाम ईदगाह पहुंचे एडीजी शहर में शाही ईदगाह दिल्ली रोड और कोतवाली की जामा मस्जिद दो ऐसे स्थान हैं, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचकर नमाज पढ़ते हैं। इसको देखते हुए ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार शाम एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने भी शाही ईदगाह पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। बम स्क्वायड ने परखी सुरक्षा शुक्रवार शाम को ही पुलिस विभाग की एएस चेक टीम भी शाही ईदगाह पहुंची और वहां के चप्पे चप्पे को खंगाला। करीब दो घंटे रहकर टीम ने कोना कोना चेक किया और उसके बाद व्यवस्था कमेटी को सौंप दी। यहां सुबह आठ बजे से ईद की नमाज होगी। नगर निगम की टीम के द्वारा ईदगाह में मच्छरों की दवा का छिड़काव भी किया गया। शहर में रूट डायवर्जन रहेगा लागू शनिवार सुबह 5 बजे से शहर में रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। इस दौरान दिल्ली रोड व बागपत रोड से सीधे कोई वाहन ईदगाह व रेलवे रोड की तरफ नहीं आ सकेगा। इसी तरह जलीकोठी चौराहे से कोई भारी वाहन रेलवे रोड की तरफ नहीं आएगा। रोडवेज बसें नेशनल हाईवे 58 होकर मोदीपुरम के रास्ते भैसाली बस अड्डे आ और जा सकेंगी। इसी तरह की स्थिति हापुड़ रोड पर भी बनाई गई। एल ब्लॉक तिराहा से हापुड़ अड्डा चौराहा की तरफ वाहन ना आ सकेंगे और ना जा सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में युवक को होटल में गिराकर लातों से मारा:अश्लील वीडियो बनाया, ₹35 हजार लूटे; ग्राइंडर ऐप पर की थी दोस्ती
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में बारिश और ओलावृष्टि से 100 एकड़ फसल प्रभावित:गेहूं-सरसों गिरी, आम के बौर को भी नुकसान; किसानों ने मुआवजा मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment