Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युवक को होटल में गिराकर लातों से मारा:अश्लील वीडियो बनाया, ₹35 हजार लूटे; ग्राइंडर ऐप पर की थी दोस्ती

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में एक युवक को होटल मिलने बुलाकर उसके अश्लील वीडियो बनाए गए। मना करने पर गिराकर लातों से मारा-पीटा गया। उसके 35 हजार रुपए लूट लिए गए। युवक का आरोपियों से ग्राइंडर ऐप पर परिचय हुआ था, जिसके बाद दोस्ती की थी। बीकेटी निवासी पीड़ित युवक ने होटल संचालक समेत चार लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक के अनुसार, उसकी पहचान ग्राइंडर ऐप के माध्यम से अलीगंज निवासी अभिषेक वर्मा से हुई थी। युवक के पहुंचते ही 3 और लोगों को बुलाया अभिषेक बीकेटी क्षेत्र में जीसीआरजी कॉलेज के पास स्थित होटल गैलेक्सी में कार्यरत है। गुरुवार को अभिषेक ने युवक को होटल में मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि कमरे में पहुंचते ही अभिषेक ने अपने तीन साथियों राजन कश्यप, रिशु कश्यप और शिवम सिंह को बुला लिया। चारों ने मिलकर युवक के साथ गाली-गलौज की और जबरन उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद, आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल से 10 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। साथ ही, उसके डेबिट कार्ड से 25 हजार रुपए भी निकाल लिए। मारपीट के बाद होटल से भगा दिया पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और उसे होटल से भगा दिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- ग्राइंडर ऐप से फंसाकर युवाओं को लूटने वाला गैंग एक्टिव : विदेश तक नेटवर्क लखनऊ में ग्राइंडर (Grindr) डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाकर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 16 मार्च को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल:तकनीकी खामी की वजह से फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने लगाया लापरवाही का आरोप
    Next Article
    ईद-उल-फितर पर देश में अमन-चैन, भाईचारे के लिए हुई दुआ:चप्पे चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल, ADG, DM, SSP समेत तमाम पुलिस अधिकारी रहे मुस्तैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment