Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईदगाह रोड साप्ताहिक बाजार से अतिक्रमण हटा:नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर की कार्रवाई, सामान जब्त

    12 hours ago

    1

    0

    गलशहीद थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह रोड पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बुधवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम के बुलडोजर ने सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों और ठेलों को हटाया। इस दौरान कई दुकानों का सामान भी जब्त किया गया। बुधवार सुबह नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ ईदगाह रोड पहुंची। टीम को देखते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि कुछ अस्थायी दुकानों और ठेलों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि साप्ताहिक बाजार के कारण सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हो जाता है, जिससे यातायात बाधित होता है और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद नगर निगम ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगी कई अस्थायी दुकानों का सामान भी जब्त किया गया। नगर निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति को पत्नी की हत्या में आजीवन कारावास:सोनभद्र में चार साल पुराने मामले में अदालत का फैसला, 12 हजार जुर्माना
    Next Article
    शाहजहांपुर में अलविदा, ईद पर शांति व्यवस्था:डीएम-एसपी ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से की बैठक, अफवाह न फैलाने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment