Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल-ईरान जंग,दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक,बुर्ज खलीफा के पास धमाका:खामेनेई की मौत पर राजस्थान के अजमेर में 3 दिन का शोक, श्रीनगर-UP में प्रदर्शन

    5 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमला जारी है। ईरान भी इजराइल पर और मिडिल ईस्ट के 9 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रहा है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि हुई है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन टकराया। घटना में 4 लोग घायल हुए। अबू धाबी में भी एक व्यक्ति की मौत की खबर है। एक दिन पहले बुर्ज खलीफा के पास भी ब्लास्ट हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया। मिडिल ईस्ट के देशों में इस जंग के कारण हालात बिगड़े हुए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर भारत पर भी दिख रहा है। कई भारतीय दुबई में फंसे हुए हैं। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने X पर लिखा- दुबई में हम जहां रुके थे, वहां पर धमाका हुआ। एक्ट्रेस सोनल चौहान ने पीएम मोदी से मदद मांगी है। आज एअर इंडिया ने 22 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द कीं। अब तक 50 फ्लाइट रद्द की गई हैं। एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक भारतीय एयरलाइंस की 444 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द हो सकती हैं। इंडिगो ने भी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स 2 मार्च की रात 11.59 बजे तक सस्पेंड की हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज कई फ्लाट्स रद्द हैं। यात्री परेशान हैं। उन्हें 24 घंटे से ज्यादा समय एयरपोर्ट पर इंतजार करते हो चुका है। भारत में खामेनेई की मौत का विरोध रहा है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विरोध प्रदर्शन हुआ। राजस्थान के अजमेर में शिया मुस्लिम महासभा ने 3 दिन के शोक का ऐलान किया। देखिए देश-दुनिया की 10 तस्वीरें… जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल-ईरान का एक दूसरे पर हमला, 39 PHOTOS-VIDEO:खामेनेई के दफ्तर पर 30 बम गिराए; मौत की खबर के बाद सड़कों पर रोते-बिलखते दिखे लोग
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अयोध्या में युवक की गोली मारकर हत्या, जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ था झगड़ा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment