Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल-ईरान की जंग में फंसे प्रयागराज के लोग:अपनों की सलामती को लेकर परिवार बेचैन, फोन पर नहीं हो पा रहा संपर्क

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के काफी लोग इस समय ईरान और इजराइल के बीच जारी जंग के बीच में फंसे हैं। हर कोई अपनों की सलामती को लेकर चिंतित है। कोई वीडियो कॉल करके हालचाल ले रहा है तो किसी की बातचीत भी नहीं हो पा रही है। झूंसी के सपा नेता दानबहादुर का परिवार अभी इजराइल में फंसा हुआ है। सपा नेता का कहना है कि बच्चों से वीडियो कॉल पर बात हुई। बेटी बोली- पापा, मिसाइल हमले की आशंका के चलते सायरन बजते हैं और हम लोग बंकरों में भाग जाते हैं। अभी हम लोग सुरक्षित हैं। झूंसी के रहने वाले दान बहादुर सिंह की बेटी कविता, दामाद राजेश यादव और एक साल का नाती ऋत्विक इस समय इजराइल में हैं। दामाद वहां की एक यूनिवर्सिटी में रिसर्च स्कॉलर हैं और परिवार करीब चार साल से वहीं रह रहा है। परिवार ने बच्चों को वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन फ्लाइट्स बंद हैं। बिना सरकारी अनुमति के निकलना संभव नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने विदेश मंत्रालय से संपर्क करने की सलाह दी है। फिलहाल परिवार भगवान भरोसे है। बहन परिवार समेत ईरान में दायरा शाह अजमल मोहल्ले के सैयद मोहम्मद असकरी की बहन, बहनोई और उनका बेटा ईरान में फंसे हैं। उनकी बहन ईरान के कुम शहर में रहती हैं और वहां एक मदरसे में पढ़ाती हैं। बहनोई मूल रूप से कौशांबी के करारी के रहने वाले हैं। बहन की शादी के बाद से करीब 35 सालों से परिवार ईरान में ही बस गया था। 18 फरवरी के बाद से नहीं हो पाया संपर्क असकरी के मुताबिक 18 फरवरी को आखिरी बार बात हुई थी। आम तौर पर 8-10 दिन में बातचीत हो जाती थी, लेकिन हमलों की खबर के बाद से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। फोन मिलाने की कोशिश हो रही है, पर कोई जवाब नहीं मिल रहा। दरियाबाद का साकिब भी ईरान में फंसा दरियाबाद के खुशनूर राजा रिजवी का बेटा साकिब मुस्तफा भी ईरान में है। रिजवी ने बताया कि एक दिन पहले बात हुई थी, उसके बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा। परिवार लगातार कोशिश कर रहा है, लेकिन नेटवर्क और सुरक्षा कारणों से बात नहीं हो रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रज में विधवा माताओं ने उड़ाया रंग-गुलाल:विदेशी महिलाओं संग खेली फूलों की होली, देवकी नंदन प्रिया जू के चरण छुएं
    Next Article
    नोएडा में सर्विस रोड पर मिला युवती का शव:हत्या की आंशका, पेन कार्ड से हुई पहचान, शरीर पर चोट के निशान नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment