Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजरायल-ईरान युद्ध के बीच कई भारतीय खाड़ी देशों में फंसे:सिद्धार्थनगर का कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर बलिया के दो मजदूर बंकर में छिपे, बाराबंकी के 7 इस्लामिक छात्र भी

    3 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में भारत के भी कई लोग खाड़ी देशा में फंसे हुए हैं। अंतराष्ट्रीय उड़ाने रद्द होने के कारण उनकी वापसी में देरी हो रही है। यूपी के सिद्धार्थनगर के रहने वाले कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर और बलिया के दो मजदूरों समेत 12 भारतीय इजरायल के पेटाह टिक्वा शहर में एक बंकर में छिपे हुए हैं। लगातार हो रहे हवाई हमलों से खौफ में हैं। उनके साथ बाराबंकी के कई परिवारों के सदस्य जिनमें छात्र और इस्लामिक स्कॉलर्स भी ईरान के कुम शहर में फंसे हैं। अमरोहा के समाजसेवी और रालोद के वरिष्ठ युवा नेता प्रवीण पोनिया और उनका परिवार भी कतर से ठीक बगल स्थित ओमान में फंसा हुआ है। इसके अलावा हाथरस के 3 लोग भी दुबई में फंसे हुए हैं। परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं और लगातार उनसे फोन पर संपर्क बनाए हुए हैं। वहीं हमले के बाद से कुछ लोगों से संपर्क टूटने की वजह से परिजनों की बेचैनी काफी बढ़ गई है। सिद्धार्थनगर के शिवा सिंह बोले- बंकर में छिपकर बचा रहे जान इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान यूपी के सिद्धार्थनगर के रहने वाले शिवा सिंह भी इजराइल के प्रमुख शहर पेटाह टिक्वा में फंसे हुए हैं। शिवा यहां कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा उनके साथ बलिया जिले के रहने वाले दो युवक अजीत चौहान और सुरेश भी फंसे हैं। बिहार से राकेश प्रजापति, हरियाणा से मनदीप, हैदराबाद से अजय और राजेश, गुजरात से अक्षय और पश्चिम बंगाल से रिगान, प्रशांत, मिल्टन और तुषार भी साथ मौजूद हैं। कुल 12 भारतीयों को एक बंकर में सुरक्षित रखा गया है। इसी बंकर में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के नागरिक भी रखे गए हैं। सभी लोग एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं। हर धमाके पर बढ़ रही दिल की धड़कन शिवा ने युद्ध के हालात एक वीडियो बनाते हुए बताया- वह इस समय 12 भारतीय नागरिकों के साथ एक सुरक्षित बंकर में रह रहे हैं। हर कुछ मिनट में सायरन बज उठता है। सायरन सुनते ही हमें तुरंत बंकर में जाना पड़ता है। कई बार रात में भी अचानक अलार्म बज जाता है, जिससे नींद पूरी नहीं हो पाती। हर धमाके के साथ दिल की धड़कन तेज हो जाती है। शिवा ने बताया- आसमान में हमलावर मिसाइलें और उन्हें रोकने वाली इंटरसेप्टर मिसाइलें साफ दिखाई देती हैं। इजराइल का अत्याधुनिक आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम कई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर रहा है, जिससे बड़े स्तर पर नुकसान टल रहा है। हालांकि कुछ मिसाइलें रिहायशी इलाकों में गिरने से भवनों को क्षति पहुंची है। परिवारों की बढ़ी चिंता सिद्धार्थनगर में शिवा सिंह के परिवार समेत अन्य भारतीय नागरिकों के परिजन लगातार संपर्क में हैं। टीवी और सोशल मीडिया पर आ रही खबरों से चिंता बढ़ी है, लेकिन शिवा ने भरोसा दिलाया है कि वे सुरक्षित स्थान पर हैं। उन्होंने कहा- हम सभी फिलहाल सुरक्षित हैं। उम्मीद है कि हालात जल्द सामान्य होंगे। हमारी पहली प्राथमिकता सुरक्षित रहना है। प्रशासन और दूतावास अलर्ट इजराइली प्रशासन ने नागरिकों को अलर्ट रहने, आवश्यक सामान पास रखने और सायरन बजते ही बंकर में जाने की सलाह दी है। कई स्कूल, कार्यालय और सार्वजनिक गतिविधियां अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। इजराइल में भारतीय दूतावास ने भी एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। दूतावास लगातार संपर्क में है और जरूरत पड़ने पर सहायता का आश्वासन दिया है। युद्ध के हालत की तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में तटबंध को मिली स्वीकृति:नगला धीमर से पांचाल घाट तक बनेगा गंगा किनारे तटबंध
    Next Article
    किदवई नगर के पीड़ित परिवार से मिलेंगे चंद्रशेखर आजाद:घर में लगी आग से 5 बच्चों समेत 6 लोगों की हो गई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment