Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजरायल के अटैक के बीच बड़ा एक्शन! अचानक लेबनान आर्मी के साथ भारत की बड़ी मुलाकात

    1 hour from now

    2

    0

    एक तरफ लेबनान के हालात बेहद खराब हैं क्योंकि इजराइल लगातार दक्षिणी लेबनान में अपना ऑपरेशन तेज कर रहा है। वहीं लगातार लेबनान के बिगड़ते हालात के बीच भारत के साथ लेबनान की मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं। लेबनान में इस वक्त राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक संकट, सीमा क्षेत्रों में बढ़ते तनाव के कारण वहां हालात बिगाड़ दिए हैं। ऐसे समय में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना यानी कि यूनाइटेड नेशन इंट्रिम फोर्स इन लेबनान वहां स्थिरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही है। भारत भी इस मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और उसका योगदान लंबे समय से सराहा जाता रहा है। इसे भी पढ़ें: Middle East में बढ़ा तनाव, Hezbollah ने Israel पर 43 हमलों की जिम्मेदारी लेकर दी बड़ी चेतावनीभारत के राजदूत एचई नूर रहमान शेख और डिफेंस अाशे कर्नल मोहम्मद रजा ने लेबनानी सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल रोपेल हैकिल से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच सहयोग विशेष रूप से क्षमता निर्माण यानी कि कैपेसिटी बिल्डिंग और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही यूनाइटेड नेशन इंट्रिम फोर्स इन लेबनान में तैनात भारतीय बटालियन की भूमिका को भी प्रमुखता से रेखांकित किया गया। भारत ने इस मौके पर स्पष्ट किया है कि वह लेबनान में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय सैनिक ना केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं बल्कि स्थानीय समुदाय के साथ भी सक्रिय रूप से जुड़कर मानवीय सहायता प्रदान करते हैं। भारत का मानना है कि शांति स्थापना केवल सैन्य उपस्थिति से नहीं बल्कि स्थानीय लोगों के विश्वास और सहयोग से ही संभव है। हालांकि वहां पर यूनाइटेड नेशन पीस कीपिंग फोर्स के सामने कई चुनौतियां है। इसे भी पढ़ें: दक्षिणी Lebanon में IDF का बड़ा Ground Operation, हिज़्बुल्लाह के गढ़ Bint Jbeil में घुसी सेनासबसे बड़ी समस्या क्षेत्र में बढ़ते तनाव और समय-समय पर होने वाली झड़पें हैं। खासकर हिजबुल्ला और इजराइल के बीच जब झगड़े होते हैं। इन घटनाओं के कारण शांति सैनिकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। इसके अलावा स्थानीय राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक संकट के चलते शांति मिशन को प्रभावी ढंग से लागू करना कठिन हो जाता है। भारतीय बटालियन को भी कई तरह की व्यवहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियां, सीमित संसाधन और कभी-कभी स्थानीय स्तर पर विरोध जैसी समस्याएं वहां देखी गई हैं। फिर भी भारतीय सैनिक अपने पेशेवर रवैया और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया है। भारत ने लेबनानी सशस्त्र बलों के साथ प्रशिक्षण, सहयोग को और मजबूत करने की बात कही है। इसका उद्देश्य यह है कि लेबनान अपनी आंतरिक सुरक्षा को और बेहतरीन तरीके से संभाल सके जिससे बाहरी शांति बलों पर निर्भरता कम हो।इसे भी पढ़ें: Hezbollah के बहाने पूरे गांव तबाह? Israel की कार्रवाई पर Human Rights संगठनों ने उठाए गंभीर सवाल वहीं यह मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब इजराइल का ऑपरेशन लगातार जारी है। हाल में इजराइल के हमले के कारण यूनाइटेड नेशन पीस कीपिंग फोर्स के जवान उसकी चपेट में आए थे। एक और घटना सामने आई है जहां आरोप इजराइल पर यह लगा कि उसके टैंक ने यूनाइटेड नेशन पीस कीपिंग फोर्स की गाड़ी पर हमला कर दिया। अब ऐसे में स्थिति तनावपूर्ण है। नेतयाहू अपने कदम पीछे खींचने को राजी नहीं है। भारत लगातार शांति और स्थिरता की वकालत कर रहा है। लेबनान में हो रहे यूएन पीसकीपर्स फोर्स को निशाना बनाकर हमलों पर चिंता व्यक्त कर रहा है। और दूसरी तरफ लेबनानी शस्त्र बलों के कमांडर से मुलाकात कर रहा है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    माई लॉर्ड! खुली कोर्ट में सुनवाई करें...कपिल सिब्बल के साथ SC पहुंचे खालिद
    Next Article
    देहरादून में पीएम मोदी का रोड शो शुरू:कुछ देर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, ढाई घंटे में पूरा होगा सफर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment