Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती मनाई गई:शहर में निकली भव्य बाइक रैली, 'जय भीम' के नारों से गूंजा

    4 hours ago

    2

    0

    बुंदेलखंड के महोबा जिले में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरा शहर नीले रंग में रंगा नजर आया। सुबह अंबेडकर पार्क में माल्यार्पण के बाद युवाओं ने एक भव्य बाइक रैली निकाली, जिससे संविधान निर्माता के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। महोबा शहर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह होते ही शहर के मुख्य अंबेडकर पार्क में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूरा माहौल 'जय भीम' के नारों से सराबोर रहा। देखें, 3 तस्वीरें… माल्यार्पण के तुरंत बाद युवाओं की एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा और बाबा साहेब के चित्र वाले नीले झंडे लिए सैकड़ों युवा जोश से भरे नजर आए। यह रैली अंबेडकर पार्क से शुरू होकर आल्हा चौक, ऊदल चौक, मुख्य बाजार और कोतवाली होते हुए वापस पार्क पर समाप्त हुई। बाइक पर सवार युवा संगीत की धुन पर झूमते और बाबा साहेब के विचारों का प्रसार करते दिखाई दिए। स्थानीय नागरिक मोहनलाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को बाबा साहेब के संघर्षों और उनकी उपलब्धियों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने न केवल विश्व की सर्वोच्च डिग्रियां प्राप्त कीं, बल्कि हमें दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान भी दिया, जिसके आधार पर आज देश की व्यवस्था चल रही है। वहीं, समाजसेवी रामशंकर वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब की लड़ाई समता, समानता और बंधुत्व की थी। आज का यह कार्यक्रम शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को यह संदेश देने के लिए है कि वे संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। उन्होंने सरकार से भी सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने की अपील की। आयोजकों में से एक मनोहर ने बताया कि बाइक रैली के बाद अब एक भव्य जुलूस निकाला जा रहा है, और रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में फसल कटाई प्रयोग, डीएम ने क्रॉप कटिंग देखी:किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का हो रहा आकलन
    Next Article
    देवरिया कांग्रेस कार्यालय में अंबेडकर जयंती मनाई:कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment