Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजरायली PM की तस्वीर पैरों से कुचली...VIDEO:जन्नतुल बकी के लिए खून से लिखा लेटर, लखनऊ में सऊदी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के शहीद स्मारक पर शिया मुसलमानों ने सऊदी अरब हुकूमत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर पैरों तले कुचली। इजरायल-अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाए। सऊदी अरब में मौजूद जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण के लिए सऊदी हुकूमत को खून से पत्र लिखा। इसके बाद मातम किया। मौलाना यासूब अब्बास ने प्रदर्शनकारियों को लीड किया। बता दें कि सऊदी में इमामों के रोजों-मजारों को ध्वस्त कर दिया गया था। अरबी कैलेंडर के हिसाब से हर साल आठ शव्वाल को सऊदी अरब में मौजूद जन्नतुल बकी के फिर से निर्माण के लिए ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से प्रदर्शन किया जाता है। 6 तस्वीरें देखिए- 1925 में सऊदी हुकूमत ने कब्रों को ध्वस्त करवाया था ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा- 100 साल पहले सऊदी अरब के शासक आले सऊद ने जन्नत-उल-बकी में मोहम्मद साहब के खानदान वालों और उनकी बेटी की कब्र को ध्वस्त करवा दी थी। ये बहुत अफसोस की बात है कि सऊदी हुकूमत जिस रसूल का कलमा पढ़ती है। उसकी बेटी की कब्र पर आज तक कोई साया नहीं है। ये बड़े शर्म की बात है कि सऊदी शासक अपने आलीशान महलों में रह रहे हैं, लेकिन रसूल की बेटी की कब्र खुले आसमान के नीचे है। ‘सऊदी हुकूमत पर दबाव बनाए भारत सरकार’ मौलाना ने सऊदी अरब हुकूमत से मांग की कि या तो जन्नतुल बकी का निर्माण कराएं या शिया समुदाय को इजाजत दें। इसके बाद हम वहां जाकर मजारों का पुनर्निर्माण करें। मौलाना ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि शिया समुदाय के आस्था को ध्यान में रखते हुए सऊदी हुकूमत से जन्नतुल बकी के निर्माण के लिए भारत सरकार दबाव बनाए। ‘जन्नतुल बकी का निर्माण कर पहली ईंट खुद रखेंगे’ लखनऊ में सऊदी अरब के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान स्वामी सारंग ने कहा- जिस संकल्प के साथ राम मंदिर का निर्माण हुआ, उसी तरह सऊदी अरब में जन्नतुल बकी का निर्माण किया जाएगा। इसकी पहली ईंट वे स्वयं रखेंगे। उनके इस बयान के बाद प्रदर्शन स्थल पर माहौल गरमा गया। मौलाना यासूब अब्बास ने बताया- हर साल कब्रों के निर्माण के लिए भारत सरकार और सऊदी हुकूमत का ध्यान आकर्षित करने के लिए खून से पत्र लिखकर सऊदी दूतावास को भेजा जाता है, मगर खून से लिखे हुए पत्र का भी कोई असर नहीं होता है। ………………………… ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में डंपिंग यार्डों से कूड़ा उठान में देरी:पार्षद बोले- हफ्ते में 2 दिन नहीं मिल रहा डीजल, LSA ने लिखा- इमरजेंसी में ईंधन दिलाएं लखनऊ में घर-घर कूड़ा कलेक्शन के बाद डंपिंग यार्डों (कूड़ा घरों) में कूड़ा जमा हो रहा है। यहां से कूड़ा उठान में देरी हो रही है। कई पार्षदों को कहना है कि नगर निगम से हफ्ते में 2 दिन डीजल नहीं मिल रहा है। शहर के 5 जोन में सफाई व्यवस्था संभाल रही कार्यदायी संस्था LSA (लखनऊ स्वच्छता अभियान) ने नगर आयुक्त को एक लेटर भी लिखा है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत कोतवाली में थाना दिवस आयोजित:6 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण
    Next Article
    रुद्रपुर कोतवाली में धरने पर बैठे पूर्व विधायक:किसानों से डीजल जब्त करने का किया विरोध, कहा- सरकार जानबूझकर परेशान कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment