Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रुद्रपुर कोतवाली में धरने पर बैठे पूर्व विधायक:किसानों से डीजल जब्त करने का किया विरोध, कहा- सरकार जानबूझकर परेशान कर रही

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली के बाहर शनिवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह (खोखा सिंह) अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। यह प्रदर्शन तहसील क्षेत्र के ग्राम जोगिया खुर्द में प्रशासन द्वारा दो किसानों के घर से डीजल जब्त किए जाने के विरोध में किया गया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक खोखा सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के यहां से डीजल जब्त किया गया है, वे कंबाइन हार्वेस्टर, ट्रैक्टर और भूसा बनाने वाली मशीनों के मालिक हैं। इस समय खेतों में फसल कटाई का सीजन चल रहा है, जिसके लिए मशीनों को लगातार चलाने हेतु पर्याप्त डीजल की आवश्यकता होती है। खोखा सिंह ने कहा कि किसानों ने खेती के कार्यों के लिए ही डीजल की व्यवस्था की थी, लेकिन प्रशासन इसे जमाखोरी बताकर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने इसे किसानों के साथ अन्याय बताया। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि एक तरफ पंजाब में सरकार किसानों को डीजल उपलब्ध करा रही है, वहीं उत्तर प्रदेश में किसानों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ और डीजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो समाजवादी पार्टी किसानों के हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। धरने में हरेंद्र सिंह त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिकंदर यादव, जितेश यादव, वीरेंद्र यादव, रमेश पासवान, दीपक यादव, अंकित सिंह, विजय यादव, महंथ यादव, अजय जायसवाल, अशोक कृष्ण यादव और रामा यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना-प्रदर्शन के दौरान कोतवाली परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले में नियमानुसार कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायली PM की तस्वीर पैरों से कुचली...VIDEO:जन्नतुल बकी के लिए खून से लिखा लेटर, लखनऊ में सऊदी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन
    Next Article
    फर्जी इंश्योरेंस एजेंट बनकर 51 हजार की ठगी:लखनऊ में पॉलिसी रिन्यू के नाम पर युवक को बनाया शिकार, 15 महीने बाद FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment