Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इकाना में आज IPL मैच, बारिश के आसार नहीं:रातभर बारिश के बाद एक्सपर्ट बोले- पिच से तेज गेंदबाजों को फायदा होगा

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज आईपीएल 2026 का 5वां मैच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, लेकिन शहर में रात 12 बजे से सुबह 9 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके चलते क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें मौसम पर टिकी हुई हैं। मैच पर बारिश का क्या असर होगा? क्या शाम को फिर से बारिश होगी? यह जानने के लिए दैनिक भास्कर ने मौसम वैज्ञानिक और क्रिकेट एक्सपर्ट से बात की। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शाम के समय बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट संतोष सूरी बताते हैं कि बारिश के दौरान पिच को रात में ही कवर कर दिया गया था। दिन में धूप भी निकली है। अगर शाम को बारिश नहीं हुई, तो पिच पर बारिश का कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, बारिश के कारण पिच में नमी रहेगी। इससे शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी और गेंद स्विंग करती दिखेगी। हाईस्कोरिंग होगा मैच, 4 पिच तैयार इकाना स्टेडियम के स्टाफ के मुताबिक, आज लाल मिट्टी की पिच पर मैच खेला जाएगा। स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी की कुल 9 पिचें हैं, जिनमें से फिलहाल 4 पिच तैयार हैं। आज का मैच लाल मिट्टी की पिच पर होगा। स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट संतोष सूरी बताते हैं- लाल मिट्टी की पिच पर बल्लेबाजी में थोड़ी मदद मिलती है, इसलिए मैच हाई-स्कोरिंग हो सकता है। 46 हजार टिकट बिके, 50 हजार की क्षमता मैच आयोजन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मैच के लिए आज सुबह तक 46,000 से अधिक टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में बिक चुके हैं। टिकट की कीमत 499 से लेकर 40,000 रुपए तक है। इनमें लॉन के टिकट सबसे महंगे हैं, जिनमें रिफ्रेशमेंट के साथ खाने का पैकेज भी शामिल है। बता दें कि इकाना स्टेडियम की क्षमता 50 हजार दर्शकों की है। अब तक इकाना में 2 मैच रद्द हुए इकाना में IPL के 22 मैच खेले गए, चेज करने वाली टीम ने 12 जीते लखनऊ के स्टेडियम की पिच पर कभी लो-स्कोरिंग तो कभी हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां ओस फैक्टर भी अहम भूमिका निभाता है। ओस के चलते दूसरी पारी में गेंदबाजों को गेंद ग्रिप करने में परेशानी होती है, जिसका फायदा बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिलता है। ऐसे में टॉस काफी अहम होगा। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकता है। लखनऊ स्टेडियम में IPL के अब तक 22 मैच खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं, जबकि चेज का पीछा करने वाली टीम ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है। इकाना स्टेडियम में IPL मैचों से जुड़े रिकॉर्ड दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर/पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, आकिब नबी, थंगारसु नटारजन। लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, मयंक यादव। ---------------------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ------------------ संबंधित खबर भी पढ़िए… क्रिकेटर मयंक यादव बोले- इंजरी के बाद 100% फिट:लखनऊ में एग्रेशन-एक्यूरेसी पर फोकस, बुमराह-रोहित की सलाह से लय में आया लखनऊ सुपर जॉयंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल के दो सीजन में इंजर्ड रहने के चलते नहीं खेल पाए। इस सीजन में मयंक पूरी तरह से फिट हैं। इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान उनकी गेंदों में सीम के साथ स्विंग भी नजर आ रही है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला- अमेरिका को सैनिक भेजने की गलती भारी पड़ेगी:6 महीने तक जंग के लिए तैयार, देश के लिए किसी भी हद तक जाएंगे
    Next Article
    जल जीवन मिशन के लिए चली 'हर घर जल योजना':नोडल और सहायक नोडल अधिकारी हुए नियुक्त, फोन नंबर जारी किए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment