Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इमामबाड़े में तोड़फोड़, अराजकतत्वों ने ताला तोड़ा:धार्मिक स्थल के बाहर लगी भीड़, एसपी ग्रामीण बोले- दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारी रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित क़दम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में बुधवार को अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की। बदमाशों ने इमामबाड़े का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और उत्पात मचाया। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। यह घटना बुधवार को होली के पर्व के दौरान हुई। अराजक तत्वों ने सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए इमामबाड़े के पीछे के गेट का ताला तोड़ा। अंदर घुसकर उन्होंने वहां रखे सामान को क्षतिग्रस्त किया और तोड़फोड़ की। पंजतनी कमेटी के अध्यक्ष शाहिद मेंहदी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल वीपी सिंह, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, सीओ सदर देवेश कुमार और सीओ मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। देर रात फोरेंसिक और एसओजी (SOG) टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग इमामबाड़े पर जमा हो गए। मौके पर शिया धर्मगुरु जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना महफूजुल हसन खान, मौलाना सफदर हुसैन जैदी, मौलाना फैजले मुमताज और मौलाना मेराज हैदर खान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की। पंजतनी कमेटी की ओर से थाना कोतवाली में तहरीर दी गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जातिसूचक टिप्पणी पर मारपीट, युवक घायल:कल्याणपुर में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू की
    Next Article
    नवाबगंज में होलिका दहन की तैयारी में मारी गोली:युवक गंभीर हालत में बरेली रेफर, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment