Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति

    23 hours ago

    1

    0

    ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली से पहले कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने शुक्रवार को करनाल, पानीपत और सोनीपत में बैठकें कर रैली में राज्य से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति को अंतिम रूप देने पर चर्चा की। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। हरियाणा के लिए कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इन बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ हिस्सा लिया।बैठकों में दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस रैली का नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे। यह रैली कथित चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ विपक्षी गठबंधन के अभियान और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग के समर्थन में आयोजित की जा रही है।पार्टी नेताओं ने कहा कि हरियाणा के सभी जिलों से रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति को अंतिम रूप दे दिया गया है। दत्त ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा करना आज देश के सामने मौजूद सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और चुनाव प्रणाली की विश्वसनीयता पर उठ रहे गंभीर सवालों का समाधान करना तथा नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।दत्त ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने तथा पार्टी का संदेश गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाने के लिए पूरी एकजुटता एवं प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आह्वान किया। सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा करना और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना एक मजबूत लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस इस लड़ाई को पूरी दृढ़ता के साथ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।एक नवंबर को होने वाली विशाल रैली लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देशव्यापी संघर्ष को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।’’ कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अनुसार, बैठकों में इस बात पर जोर दिया गया कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान केवल एक नवंबर की रैली तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि गांवों, कस्बों और शहरों में लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के महत्व के प्रति जागरूक करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। इसके बाद दत्त और सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये
    Next Article
    Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment