Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अटलांटा में G20 विदेश मंत्रियों की वार्ता बेनतीजा खत्म, यूक्रेन युद्ध पर मतभेद से संयुक्त बयान अटका

    1 hour from now

    3

    0

    अटलांटा, एक नवंबर (एपी) दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी20 के शीर्ष राजनयिक दो दिन की वार्ता के बाद शनिवार को कई अहम वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर आम सहमति बनाने में नाकाम रहे। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर मतभेदों का असर अटलांटा में हुई बैठक की शुरुआत से ही दिखाई दिया। इस कारण समूह ने संयुक्त बयान जारी नहीं किया।इसके बजाय अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बैठक के बाद अध्यक्ष का बयान जारी किया, जिसमें चर्चा का सार और ऊर्जा एवं खाद्य सुरक्षा तथा समुद्री मार्गों से आवागमन की स्वतंत्रता जैसी प्राथमिकताओं का उल्लेख किया गया। इसमें किसी सहमति या समझौते की जानकारी नहीं दी गई। रुबियो ने कहा कि इन समस्याओं के सर्वमान्य समाधान के करीब पहुंचने का दावा नहीं किया जा सकता।हालांकि, उन्होंने कहा कि जी20 के कुछ देश आपूर्ति शृंखला और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं। रुबियो ने शुक्रवार को एकता की अपील के साथ वार्ता शुरू की थी, लेकिन रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की मौजूदगी पर यूरोपीय राजनयिकों की आपत्ति के बाद विदेश मंत्रियों की पारंपरिक ‘समूह तस्वीर’ (ग्रुप फोटो) रद्द कर दी गई। यूरोपीय प्रतिनिधियों ने तस्वीर का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी।पोलैंड के विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की ने कहा कि युद्धों में शामिल देशों के एक साथ मेज पर होने के कारण साझा रुख पर सहमति बनाना मुश्किल है। राजनयिकों के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल का युद्ध, अमेरिकी शुल्क और दक्षिण चीन सागर में चीन की गतिविधियों को लेकर मतभेद बने हुए हैं। बैठक के दौरान ईरान में अमेरिका के नए सैन्य हस्तक्षेप की आशंका भी चर्चा में रही।इससे सऊदी अरब सहित पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ी है। रुबियो ने शुक्रवार को सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान से मुलाकात की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Binance से 6.3 अरब डॉलर की क्रिप्टो चोरी में उत्तर कोरियाई हैकर्स का हाथ, FBI का दावा
    Next Article
    H-1B Visa धारकों पर पाबंदियों से US Economy को होगा भारी नुकसान, Indiaspora की चेतावनी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment