Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    India-China Relations पर Wang Yi का बड़ा बयान, 'हम Rival नहीं, एक दूसरे के लिए Opportunity हैं'

    13 hours ago

    1

    0

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और बदलते वैश्विक हालातों के बीच चीन ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने की इच्छा जताई है। बीजिंग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि भारत और चीन को एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी मानने के बजाय एक साझेदार के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देश न केवल पड़ोसी हैं, बल्कि 'ग्लोबल साउथ' के महत्वपूर्ण सदस्य भी हैं, जिनके हित आपस में जुड़े हुए हैं।रिश्तों को सुधारने की कोशिशवांग यी ने भारत-चीन संबंधों को नई दिशा देने के लिए चार महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। दोनों देश एक-दूसरे को खतरे के बजाय विकास के अवसर के रूप में देखें। सीमा पर शांति बनाए रखने और एक अच्छे पड़ोसी का धर्म निभाने पर जोर दिया जाए। ब्रिक्स की अध्यक्षता में दोनों देश एक-दूसरे का पूरा समर्थन करें। आपसी बाधाओं को दूर कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी जिम्मेदारी का प्रदर्शन करें। इसे भी पढ़ें: Video । इजरायल के Airstrike से Iran में तबाही, Tehran की सड़कों पर बहने लगी 'आग की नदी'सहयोग में ही दोनों का भलाचीनी विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया कि विभाजन और टकराव एशिया के विकास के लिए सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच आपसी विश्वास और सहयोग ही साझा विकास का रास्ता है। वांग यी के अनुसार, दोनों देशों के बीच रिश्ते अब सामान्य हो रहे हैं और चीन भारत को दुश्मन नहीं, बल्कि दोस्त बनाने का पक्षधर है। इसे भी पढ़ें: Middle East में तनाव चरम पर! Israel-Iran युद्ध पर बोला China, 'तुरंत रोकें वरना अंजाम बुरा होगा'मोदी-शी मुलाकात का जिक्रअपने संबोधन के दौरान वांग यी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनपिंग की तियानजिन में हुई मुलाकात का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश अब आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चीन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूरी दुनिया की नजरें एशिया की इन दो बड़ी ताकतों के बीच सुधरते तालमेल पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    India Weather Update: दिल्ली-राजस्थान में रिकॉर्ड गर्मी, कई राज्यों में IMD का हीटवेव अलर्ट
    Next Article
    उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी:श्रीनगर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बजट सत्र के लिए गैरसैंण जा रहे थे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment