Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशुतोष महाराज बोले- खून का बदला लेंगे:चलती ट्रेन में चाकू मारे, नाक काटने की कोशिश; कोच में बैठे 4 यात्रियों से पूछताछ, CCTV खंगाले

    12 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों से यौन उत्पीड़न की FIR कराने वाले आशुतोष महाराज पर रविवार को चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ। आशुतोष महाराज ने बताया- मैं रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहा था। फर्स्ट AC कोच में बैठा था। रास्ते में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 5 बजे टॉयलेट के लिए उठा। बाहर गेट पर एक आदमी खड़ा था। आगे बढ़ा तो उसने पीछे से हमला कर दिया। धारदार हथियार से उसने मेरी नाक काटने की कोशिश की। चेहरे और हाथ पर कई वार किए। गंभीर चोटें आईं। काफी खून बहा। आशुतोष ब्रह्मचारी के मुताबिक, वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे और ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया। वहीं से जीआरपी को फोन करके घटना की जानकारी दी। उन्होंने हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत अन्य को जिम्मेदार ठहराया है। GRP सीओ अरुण कुमार पाठक ने बताया- आशुतोष महाराज की एप्लिकेशन पर रविवार शाम FIR दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए टीम बनाई है। अब तक सिराथू और प्रयागराज के CCTV फुटेज खंगाले जा चुके हैं। आशुतोष महाराज के आसपास बैठे चार यात्रियों से भी पूछताछ की गई है। हमले पर शंकराचार्य ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- यह सब दिखावा है। आशुतोष माहौल बनाने और सुरक्षा पाने के लिए ऐसा कह रहे हैं। हमारे ऊपर आरोप लगाने का मकसद सिर्फ मीडिया का अटेंशन पाना है। यह यात्रा से ध्यान भटकाने की कोशिश है। आशुतोष ने शंकराचार्य को जवाब दिया है। उन्होंने कहा- हम एक-एक बूंद खून का बदला लेंगे। हमलावर कह रहा था कि तुम्हारी नाक काट कर अपने गुरू के चरणों में चढ़ाना है। हम उनको (शंकराचार्य) कानून से मारेंगे। वो झूठ बोल रहे हैं। अपने ऊपर कोई कैसे हमला करा लेगा। वह अपनी नाक कटवाकर देख लें। पहले 3 तस्वीरें- शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई थी रोक आशुतोष महाराज पर हमले मामले से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आवाजाही ठप... अब तक 10 जहाजों पर हमला, रिपोर्ट में खुलासा
    Next Article
    बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु से अभद्रता:दर्शन के लिए आए युवक काे गर्दन पकड़कर खींचा, धक्का देकर बाहर गए प्राइवेट सुरक्षाकर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment