Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indus Waters Treaty के तहत Pakistan ने की भारत से रचनात्मक बातचीत की मांग

    19 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान ने बुधवार को भारत से आग्रह किया कि वह सिंधु जल संधि के दायरे में रहते हुए उसके साथ रचनात्मक रूप से बातचीत करे, जिसे दोनों देशों ने गंभीरता से स्वीकार किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने यह टिप्पणी तब की, जब भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने के अपने फैसले को रद्द करने वाले स्थायी मध्यस्थता न्यायालय के आदेश को मानने से इनकार कर दिया। भारत ने पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कई कूटनीतिक और आर्थिक कदमों के तहत सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का फैसला किया था।इस हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई थी। पाकिस्तान ने इस साल मार्च में हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता न्यायालय का रुख किया था ताकि संधि की स्थिति तय की जा सके। यह कदम भारत की कार्रवाई को चुनौती देने के तौर पर देखा गया था।इसे भी पढ़ें: Tilak Varma ने Duleep Trophy में जड़ा शतक, कहा- Test Cricket खेलना खून में रचा बसाअंद्राबी ने कहा कि अदालत ने यह दोहराया है कि सिंधु जल संधि पूरी तरह लागू और बाध्यकारी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले को पूरी तरह लागू कराने के लिए पाकिस्तान सभी संभव कदम उठाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Congo में Ebola का प्रकोप हुआ भीषण, 3000 से अधिक मरीजों की मौत
    Next Article
    US के Minneapolis में अपार्टमेंट के अंदर अंधाधुंध Firing, 3 लोगों की मौत और 3 पुलिसकर्मी घायल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment