Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- बेंगलुरु 155 रन पर ऑलआउट, गुजरात 55/1:भुवनेश्वर के टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे, गिल ने हेजलवुड के ओवर में 24 रन बनाए

    22 hours ago

    2

    0

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में गुरुवार को गुजरात टाइटंस को 156 रन का टारगेट दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाबी पारी में गुजरात ने 4 ओवर में एक विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर क्रीज पर हैं। तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। भुवनेश्वर ने टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए। गिल ने जोश हेजलवुड के ओवर से 24 रन लिए। इसमें 3 चौके और दो छक्के शामिल रहा। मैच का स्कोरबोर्ड बेंगलुरु की ओर से एक भी फिफ्टी नहीं टॉस हारकर बैटिंग कर रही बेंगलुरु की ओर से कोई बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। बेंगलुरु के देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। विराट कोहली 28 और कप्तान रजत पाटीदार 19 रन बनाकर आउट हुए। अरशद खान ने 3 विकेट झटके। जेसन होल्डर और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले। सिराज-रबाडा को एक-एक विकेट मिला। एक बैटर रनआउट हुआ। दोनों टीमों की प्लेइंग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: वेंकटेश अय्यर। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार। इम्पैक्ट ऑप्शंस: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेधावी छात्रों का सम्मान, मेहनत और अनुशासन का मिला संदेश:ज्वाला देवी कॉलेज में प्रतिभा अलंकरण समारोह, 55 छात्र-छात्राएं सम्मानित
    Next Article
    GT vs RCB Live Score Updates: गिल-बटलर कर रहे हैं बल्लेबाजी, जीटी 50 रनों के पार; यहां देखें लाइव स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment