Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- हैदराबाद का पहला विकेट गिरा, ट्रैविस हेड आउट:राजस्थान ने 229 रन का टारगेट दिया; सूर्यवंशी ने 37 बॉल पर 103 रन बनाए

    19 hours ago

    1

    0

    राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 229 रन का टारगेट दिया। शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में हैदराबाद ने पहले फील्डिंग चुनी, लेकिन राजस्थान के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही दबदबा बना लिया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 228 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 2 ओवर में एक विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पिच पर हैं। ट्रैविस हेड 5 गेंद पर 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हुए। हेड को पहली गेंद पर जीवनदान मिला था, जब विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने उनका कैच छोड़ दिया। राजस्थान की पारी के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 37 गेंदों पर 103 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक पूरा किया। 12 छक्के और 5 चौके जड़े। वहीं ध्रुव जुरेल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए। आखिरी ओवरों में फरेरा ने 16 बॉल पर 33 रन की पारी खेली। हैदराबाद की तरफ से ईशान मलिंगा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। पैट कमिंस, नीतीश रेड्डी, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर और ब्रजेश शर्मा। इम्पैक्ट सब बेंचः रवि बिश्नोई, लुहान ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा और शुभम दुबे। सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट सब- रविचंद्रन स्मरन, ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इकाना स्टेडियम में एलएसजे और केकेआर के बीच मैच:रविवार को बदला रहेगा ट्रैफिक, इन रास्तों के करें इस्तेमाल
    Next Article
    'कोई सोच रहा है कहां मैं पंचर की दुकान बनाऊं', बंगाल की रैली में योगी ने TMC पर साधा निशाना

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment