Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी:BCCI का पिछले साल हुए भगदड़ हादसे के चलते फैसला, फाइनल में होगी ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी

    2 hours ago

    1

    0

    IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की है। सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए देवजीत सैकिया ने कहा, पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से IPL 2026 के शुरू होने वाले दिन कोई फॉर्मल फंक्शन यानी ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI कोई कल्चरल इवेंट ऑर्गनाइज नहीं कर रहा है। सैकिया ने आगे बताया, 'BCCI IPL फाइनल वाले दिन ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की प्लानिंग कर रहा है।' IPL 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। भगदड़ में 11 लोगों की जान गई थी 4 जून 2025 को RCB ने पहली बार IPL ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद टीम ने एक विक्ट्री परेड निकाली थी। इस जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, कई लोग घायल हुए थे। पिछले बार शाहरुख, दिशा, श्रेया और करण ने परफॉर्म किया था IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी ईडन गार्डन्स में आयोजित हुई थी। इस कार्यक्रम को शाहरुख खान ने होस्ट किया, जबकि दिशा पाटनी, श्रेया घोषाल और करण औजला ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा शाहरुख खान, विराट कोहली और रिंकू सिंह ने भी स्टेज पर डांस किया था। सेरेमनी के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया था। मैच से पहले दी जाएगी श्रद्धांजलि वहीं, भगदड़ वाली घटना की याद में RCB और KSCA ने स्टेडियम में एक स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) लगाने और 11 सीटों को हमेशा खाली रखने का फैसला किया है। ये सीटें इंटरनेशनल मैच में भी उन 11 लोगों की याद में कभी बेची नहीं जाएंगी। वहीं, स्मारक पट्टिका को स्टेडियम के एंट्री गेट के पास लगाया जाएगा, ताकि यह जगह हमेशा श्रद्धांजलि का प्रतीक बनी रहे। इसके अलावा, IPL मैच से पहले पीड़ितों के नाम प्रदर्शित किए जाएंगे और एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा, जिसमें दोनों टीमें हिस्सा लेंगी। फिलहाल 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है अप्रैल-मई के दौरान पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें IPL मैच होस्ट करने वाले राज्य बंगाल, तमिलनाडु और असम भी शामिल हैं। इसी वजह से फिलहाल 28 मार्च से 12 अप्रैल तक होने वाले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया। --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… RCB सबसे महंगी IPL टीम:₹16.71 हजार करोड़ में आदित्य बिड़ला, टाइम्स ग्रुप समेत 4 कंपनियों ने खरीदा; राजस्थान रॉयल्स 15 हजार करोड़ में बिकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,706 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ बिक गई है। इसके साथ ही बेंगलुरु IPL की सबसे महंगी टीम बन गई। RCB टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में नेशनल हाईवे पर कार खाई में पलटी:महाराष्ट्र का परिवार गंभीर रूप से घायल, खुटार से पंजाब जा रहा था
    Next Article
    "कृपया मुख्यमंत्री पद न छोड़ें", पोस्टर देख भावुक हुए नीतीश कुमार; VIDEO हुआ वायरल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment