Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- लखनऊ के 6 बैटर्स पवेलियन लौटे:मिचेल मार्श फिफ्टी लगाने के बाद आउट; राजस्थान ने 160 रन का टारगेट दिया

    21 hours ago

    2

    0

    राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया। इकाना स्टेडियम में बुधवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। लखनऊ 15.3 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। मुकुल चौधरी क्रीज पर हैं। मार्श फिफ्टी लगाने के बाद पवेलियन लौटे। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम शून्य पर आउट हुए। जडेजा ने निकोलस पूरन को 22 रन पर आउट किया। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन रवींद्र जडेजा ने बनाए। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बड़ी पारी नहीं खेली और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहसिन खान ने दिग्वेश राठी के हाथों कैच कराया। वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट झटके। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मयंक यादव। इम्पैक्ट प्लेयर्स- हिम्मत सिंह। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर- शुभम दुबे। लखनऊ में फैंस के रिएक्शंस के लिए यह खबर पढ़ें…इकाना में वैभव सूर्यवंशी को देखने इंदौर से आया फैन…पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Monalisa: ‘बहला-फुसलाकर हमारी बेटी को रख लिया…’; मोनालिसा के मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल, सरकार से लगाई मदद की गुहार
    Next Article
    IPL में वैभव सूर्यवंशी के सबसे तेज 500 रन:मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा; 8 रन बनाकर आउट; आज राजस्थान-लखनऊ के बीच मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment