Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में बेंगलुरु ने राजस्थान को 202 का टारगेट दिया:कप्तान पाटीदार की फिफ्टी, कोहली ने 16 बॉल पर 32 रन बनाए

    19 hours ago

    1

    0

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 202 रन का टारगेट दिया है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। पहले बैटिंग कर रही बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में 61 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए थे। नंबर-4 पर उतरे कप्तान रजत पाटीदार ने 40 बॉल पर 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनसे पहले विराट कोहली ने 16 बॉल पर 32 रन बनाए। जोफा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा को 2-2 विकेट मिले। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, अभिनंदन सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 'स्कूल चलो अभियान' का आगाज:बीईओ ने रैली को दिखाई हरी झंडी, शत-प्रतिशत नामांकन पर फोकस
    Next Article
    IPL 2026- RCB-RR के बीच मुकाबला:बेंगलुरु के 7 बैटर्स आउट; विराट के सामने वैभव का चलेगा बल्ला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment