Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 'स्कूल चलो अभियान' का आगाज:बीईओ ने रैली को दिखाई हरी झंडी, शत-प्रतिशत नामांकन पर फोकस

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चलाए जा रहे 'स्कूल चलो अभियान' का हरदोई के सांडी ब्लॉक में शुभारंभ किया गया। यह अभियान देव दरबार इंटर कॉलेज से शुरू हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सांडी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बीईओ डॉ. सुनील कुमार सिंह ने शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने की अपील की। डॉ. सिंह ने बताया कि सरकार ने सरकारी विद्यालयों में सुविधाओं के सुधार के लिए बड़े पैमाने पर धन आवंटित किया है और विद्यालयों का कायाकल्प किया जा चुका है। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रीमऊ में समाप्त हुई। इसमें छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के औपचारिक शुभारंभ से पहले मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया। एआरपी और बीआरसी स्टाफ ने पगड़ी पहनाकर बीईओ का स्वागत किया। रैली का विभिन्न विद्यालयों में जोरदार स्वागत हुआ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय बरनडारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरनडारी, चन्दसौरा, मतिनी, औरेनी, भदार और श्रीमऊ सहित कई विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों ने रैली का अभिनंदन किया। इस दौरान बच्चों को पुस्तकें भेंट कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में 'मिशन शक्ति' की भी झलक देखने को मिली। शिक्षिकाओं ने स्कूटी रैली और पैदल मार्च के माध्यम से इस अभियान को प्रभावी बनाया। बड़ी संख्या में शिक्षिकाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में एआरपी आदर्श अवस्थी, शेरपाल, प्रभाकर मिश्र, मो. इरफान, अभय यादव, देवेंद्र तिवारी, अजीत शुक्ल, पुष्पेंद्र शुक्ल, अनुराग तिवारी, हिमांशु सैनी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में 3.21 लाख मतदाताओं के नाम हटाए:1,04,892 नए मतदाता सूची में शामिल, बिलासपुर विधानसभा सीट से सबसे कम वोटरों के नाम कटे
    Next Article
    IPL में बेंगलुरु ने राजस्थान को 202 का टारगेट दिया:कप्तान पाटीदार की फिफ्टी, कोहली ने 16 बॉल पर 32 रन बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment