Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में हैदराबाद ने 243 का टारगेट दिया:दिल्ली को 30 बॉल पर 88 रन की जरूरत, रिजवी-स्टब्स क्रीज पर

    21 hours ago

    2

    0

    अभिषेक की शतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 243 रन का टारगेट दिया है। उप्पल स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। SRH ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 15.3 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं। दोनों में फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है। 11वें ओवर में ईशान मलिंगा ने नीतीश राणा (57 रन) और डेविड मिलर (जीरो) को लगातार दो बॉल पर आउट किया, लेकिन हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। केएल राहुल 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें साकिब हुसैन ने कैच कराया। पाथुम निसांका (8 रन) को दिलशान मदुशंका ने आउट किया। मैच का स्कोरबोर्ड अभिषेक शर्मा ने 135 रन बनाए अभिषेक शर्मा ने नाबाद 135 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 68 गेंद में 10 चौके और 10 छक्के लगाए। हेनरिक क्लासन ने नाबाद 37 रन बनाए। दोनों ने 66 रन की नाबाद पार्टनरशिप की। अभिषेक के अलावा ट्रैविस हेड ने 37 और ईशान किशन ने 25 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रनआउट हुआ। दोनों टीमों की प्लेइंग SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर्स: दिलशान मदुशंका। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, समीर रिजवी, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार और टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर्स: त्रिपूर्णा विजय, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दष्मंथा चमीरा और आकिब नबी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट:एसपी ने बैठक कर निष्पक्ष आयोजन के दिए निर्देश
    Next Article
    SRH vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा दो गेंदों में दो झटका, मिलर गोल्डन डक पर आउट, यहां देखें लाइव स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment