Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में हैदराबाद ने राजस्थान को 217 का टारगेट दिया:ईशान किशन की फिफ्टी, क्लासन ने 40 बनाए; आर्चर को 2 विकेट

    20 hours ago

    2

    0

    सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL के 19वें सीजन के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 217 रन का टारगेट दिया है। हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 216 रन बनाए। टीम ने पहली बॉल पर अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया था। यहां से ईशान किशन ने 44 बॉल पर 91 रन की पारी खेलकर टीम को 100 पार पहुंचाया। उनकी पारी में 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। हेनरिक क्लासन ने 40 रन का योगदान दिया। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट झटके। संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड राजस्थान ने सीजन में सभी मैच जीते हैदराबाद और राजस्थान के बीच इस सीजन यह पहला मुकाबला है। दोनों टीमों का आज 5वां मैच है। RR अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल टॉप पर है। दूसरी ओर SRH 4 में से केवल 1 मैच जीती है और 3 हार चुकी है। दोनों टीमों की प्लेइंग सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: आर समरन, साकिब हुसैन, लियम लिविंग्सटन, शिवम मावी, हर्षल पटेल। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: वैभव सूर्यवंशी, शिमरोन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी के मकान की नाप शुरू:नानी की हत्या कर जमीन कब्जाने का है आरोप, प्रशासन कर रहा जांच
    Next Article
    नोएडा में मचे बवाल के बीच पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द, जो छुट्टी पर गए थे उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment