Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में कोलकाता ने 182 का टारगेट दिया:लखनऊ के टॉप-3 बैटर्स पवेलियन लौटे; मार्करम 22, मार्श 15 और पंत 10 रन बनाकर आउट

    20 hours ago

    2

    0

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 182 रन का टारगेट दिया है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। इम्पैक्ट प्लेयर आयुष बडोनी और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। कैमरन ग्रीन ने कप्तान ऋषभ पंत (10 रन) को कार्तिक त्यागी के हाथों कैच कराया। वैभव अरोरा ने पावरप्ले के अंदर मिचेल मार्श (15 रन) और ऐडन मार्करम (22 रन) को पवेलियन भेजा। KKR से अंगकृष रघुवंशी ने 45 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41 रन बनाए। लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट ऑप्शन- वैभव अरोरा। लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट ऑप्शन- आयुष बडोनी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाजारों में ट्रैफिक सुधार के लिए बनेगी जेब्रा क्रॉसिंग:टॉयलेट व्यवस्था दुरुस्त न होने पर अफसरों का वेतन रुकेगा, लखनऊ में स्वच्छ सर्वेक्षण बैठक
    Next Article
    RR vs RCB Head To Head: किस टीम का रुकेगा विजयी अभियान, राजस्थान और आरसीबी के बीच अब तक रहा ऐसा रिकॉर्ड

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment