Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में कोलकाता vs गुजरात- कैमरन ग्रीन की फिफ्टी:कार पर लगा छक्का; KKR ने 6 विकेट गंवाए, पॉवेल, रिंकू और अनुकूल आउट

    18 hours ago

    1

    0

    IPL का 25वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में KKR ने बैटिंग चुनी। कोलकाता ने 15.1 ओवर के बाद 6 विकेट खोकर 148 रन बना लिए हैं। कैमरन ग्रीन और रमनदीप सिंह पिच पर हैं। ग्रीन ने सीजन की पहली फिफ्टी लगाई, उनके सिक्स पर गेंद स्टेडियम में खड़ी कार पर लगी। यह कार टूर्नामेंट में बेस्ट स्ट्राइक रेट रखने वाले प्लेयर को मिलेगी। रिंकू सिंह (एक रन) को कगिसो रबाडा ने कैच आउट कराया। अनुकूल रॉय (9 रन) प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बनें। कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा को 1-1 विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, खजरोलिया और रावत। कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडेय, फिन एलन, तेजस्वी और नवदीप सैनी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धुरंधर 2-एनिमल जैसी फिल्में बिगाड़ रहीं समाज की मानसिकता? Mercy एक्टर आदिल हुसैन बोले- पैसे कमाने हैं तो टूथपेस्ट बेचो
    Next Article
    IND vs SA Live Score, 1st T20I: साउथ अफ्रीका की टीम इंडिया से टक्कर, 9 बजे टॉस

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment