Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में LSG vs GT- लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा:सिराज ने कप्तान पंत को आउट किया; रबाडा ने मार्श को कैच कराया, स्कोर- 48/2

    14 hours ago

    2

    0

    IPL के इस सीजन में लगातार दूसरे दिन दो मैच खेले जा रहे हैं। पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। इकाना स्टेडियम में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 48 रन बनाए हैं। ऐडन मार्करम और आयुष बडोनी पिच पर हैं। कागिसो रबाडा ने मिचेल मार्श को पवेलियन भेजा। 11 रन पर मार्श का कैच गिल ने किया। मोहम्मद सिराज ने ऋषभ पंत को कैच कराया। दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच शाम 7:30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट प्लेयर्स- मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव। गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:लंगर हॉल में जूठे बर्तन मांजे, अमृतसर में शूटिंग कर रहीं थी; 12 दिन में दूसरी बार आईं
    Next Article
    KKR के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 18 करोड़ के खिलाड़ी के खेलने का रास्ता हुआ साफ

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment