Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में SRH और DC मैच-टॉस थोड़ी देर में होगा:हैदराबाद में 55% बारिश के आसार; सनराइजर्स के पास जीत की हैट्रिक का मौका

    17 hours ago

    2

    0

    IPL 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने होंगे। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। हैदराबाद में आज 55% बारिश का पूर्वानुमान है। फिलहाल, पिच को कवर करके रखा गया है। पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमें 6-6 अंकों के साथ बराबरी पर हैं, हालांकि बेहतर रन रेट के कारण हैदराबाद चौथे स्थान पर है। दिल्ली चौथी जीत की तलाश में हैं। हैदराबाद की टीम अपने घर में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। अब तक दोनों टीमों के बीच 26 मैच खेले गए हैं। इसमें SRH ने 13 और DC ने 11 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच टाई रहा। इसे दिल्ली ने जीता। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। पैट कमिंस की कमी खलेगी, युवा गेंदबाजों ने संभाली कमान सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान पैट कमिंस की अनुपलब्धता है। कमिंस स्क्वॉड के साथ जुड़ तो गए हैं, लेकिन इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी जगह ईशान किशन टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की गेंदबाजी यूनिट कमजोर नजर आ रही थी, लेकिन पिछले दो मैचों में प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईशान मलिंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेथ ओवरों में बेहतरीन बॉलिंग कर टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत:कोसीकलां हाईवे पर कोटवन चौकी के पास हुआ हादसा, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया
    Next Article
    चुनाव प्रचार के बीच पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, महिला आयोग ने आज ही भेजा था नोटिस

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment