Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- मुंबई ने दिल्ली को 163 रन का टारगेट दिया:रिजवी की लगातार दूसरी फिफ्टी, निसांका 44 रन बनाकर आउट; कैपिटल्स का स्कोर 107/3

    15 hours ago

    1

    0

    मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 163 रन का टारगेट दिया है। IPL में आज दो मैच खेले जा रहे हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। दिल्ली ने 12 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। समीर रिजवी और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। केएल राहुल, नीतीश राणा और पाथुम निसांका आउट हो चुके हैं। रिजवी अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। MI के लिए स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक (51 रन) लगाया। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 35, नमन धीर ने 28 और मिचेल सैंटनर ने नाबाद 18 रन बनाए। DC के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, विपराज निगम और टी नटराजन को 1-1 विकेट मिला। मुंबई इंडियंस के रेगुलर कप्तान हार्दिक पंड्या आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए आज वे टीम की कमान संभाल रहे हैं। दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। पूरी खबर… मैच का स्कोरकार्ड…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में जीरो टॉलरेंस नीति पर डीएम का प्रहार:रूदावली में अनियमितताओं पर सचिव निलंबित, प्रधान को नोटिस; 1.25 लाख रुपए रिकवरी
    Next Article
    DC vs MI IPL 2026 Live Score: निसांका-रिजवी ने संभाली दिल्ली कैपिटल्स की पारी, स्कोर 50 रनों के पार

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment