Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL मैचों के लिए लखनऊ मेट्रो देर रात तक चलेगी:इकाना तक फीडर बसें भी चलेंगी; दर्शक रात 12.30 बजे तक कर सकेंगे सफर

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत देने के लिए मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने IPL मैचों के दौरान मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाते हुए रात 12:30 बजे तक संचालन का फैसला किया है। यह सुविधा खासतौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के घरेलू मुकाबलों के दिनों में मिलेगी, ताकि दर्शकों को देर रात सुरक्षित घर लौटने में परेशानी न हो। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो चुकी है और शाम 7:30 बजे होने वाले मैचों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मेट्रो प्रशासन लगातार चौथे साल क्रिकेट फैंस के लिए यह विशेष व्यवस्था कर रहा है। इकाना स्टेडियम तक आसान कनेक्टिविटी मैच देखने जाने वाले दर्शकों के लिए इकाना स्टेडियम तक पहुंच और वापसी को और आसान बनाया गया है। इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन और ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से दोपहर 3 बजे से हर 15 मिनट पर फीडर बसें मिलेंगी। मैच खत्म होने के बाद भी बसें स्टेडियम से मेट्रो स्टेशनों तक चलती रहेंगी। इन तारीखों पर मिलेगी सुविधा लखनऊ में होने वाले शाम के मैचों के दिन: 1 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 15 मई और 23 मई 2026 यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर फोकस UPMRC के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और विश्वस्तरीय सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना है कि यह पहल सिर्फ यात्रा तक सीमित नहीं, बल्कि हर यात्री को बेहतर अनुभव देने की कोशिश है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 साल के बच्चे की पुतली के आर-पार हुआ कांटा:खेलते समय आंख में घुसा; झांसी मेडिकल कॉलेज के 10 डॉक्टरों ने की सर्जरी
    Next Article
    औरैया डीएम ने खाद्य सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की:मिलावटखोरों पर निगरानी और आंगनबाड़ी केंद्रों के पंजीकरण के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment