Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- मोहसिन खान ने 5 विकेट लिए:कोलकाता का 7वां विकेट गिरा, रमनदीप आउट लखनऊ के खिलाफ स्कोर-100/7

    18 hours ago

    2

    0

    लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कोलकाता 16 ओवर के बाद 7 विकेट खोकर 100 रन ही बना पाई हैं। रिंकू सिंह और सुनील नरेन क्रीज पर हैं। मोहसिन खान ने 5 विकेट चटकाए। उन्होंने कैमरन ग्रीन, अनुकूल रॉय, रोवमन पॉवेल, टिम साइफर्ट और अजिंक्य रहाणे को भी आउट किया। रमनदीप सिंह को जॉर्ज लिंडे ने पवेलियन भेजा। अंगकृष रघुवंशी ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट हुए। रघुवंशी क्रीज में पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, तभी फील्डर का थ्रो उनके शरीर पर लग गया। अंपायर ने माना कि रघुवंशी जानबूझकर गेंद के रास्ते में आए। इसलिए उन्हें आउट करार दिया गया। मैच का पूरा स्कोरबोर्ड देखें ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड क्या होता है? जब कोई बल्लेबाज जानबूझकर या अपने मूवमेंट से फील्डिंग टीम की थ्रो में बाधा डालता है, जैसे गेंद की लाइन में आना, थ्रो को रोकना या दिशा बदलकर फील्डर को परेशान करना, तो उसे ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट दिया जा सकता है। अगर अंपायर को लगता है कि बल्लेबाज ने जानबूझकर ऐसा किया है, तो ,बिना गेंद विकेट पर लगे भी उसे आउट करार दिया जा सकता है। चौथी बार कोई बल्लेबाज ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट अंगकृष रघुवंशी IPL में ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले यूसुफ पठान (2013), अमित मिश्रा (2019) और रवींद्र जडेजा (2024) इस नियम के तहत आउट हो चुके हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मोहसिन खान। इम्पैक्ट प्लेयरः हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, एम. सिद्धार्थ। कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, रमणदीप सिंह, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा और कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयरः मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, वरुण चक्रवर्ती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में जेवरात चमकाने के बहाने ठगी:दो महिलाओं ने 5 लोगों से लाखों के गहने ठग कर फरार, तलाश जारी
    Next Article
    युवती ने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर खींचा:जयपुर में स्टेडियम जाते वक्त होटल की लॉबी की घटना, सुरक्षाकर्मियों ने छुड़वाया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment