Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- पंजाब ने 164 रन का टारगेट दिया:गुजरात ने चौथा विकेट गंवाया, साई सुदर्शन फिफ्टी बनाकर आउट

    20 hours ago

    1

    0

    IPL में रविवार के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 164 रन का टारगेट दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और इम्पैक्ट प्लेयर राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं। 15वें ओवर में साई सुदर्शन 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विजयकुमार वैशाख ने जेवियर बार्टलेट के हाथों कैच कराया। उन्हें दूसरा विकेट मिला है। वैशाख ने जोस बटलर (25 रन) का विकेट लिया। निशांत सिंधु (15 रन) को मार्कस स्टोयनिस ने और कप्तान शुभमन गिल (5 रन) को अर्शदीप ने कैच कराया। मैच का स्कोरबोर्ड सूर्यांश की फिफ्टी, स्टोयनिस ने 40 रन बनाए पंजाब की टीम ने 47 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से सूर्यांश शेडगे ने मार्कस स्टोयनिस के साथ 44 बॉल पर 79 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर 100 पार पहुंचाया। शेडगे ने 29 बॉल पर 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि स्टोयनिस 40 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात की ओर से जेसन होल्डर ने 4 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 2-2 विकेट मिले। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथर। इम्पैक्ट ऑप्शंस: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, कुलवंत खेजरोलिया। पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कॉनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट ऑप्शंस: विजयकुमार वैशाख, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, मुशीर खान, मिचेल ओवन।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुपरमार्केट में तड़के लगी आग:3 दुकानें जलकर खाक, 4 फायर टेंडरों की मदद से पाया गया काबू, एक घंटे चला रेस्क्यू
    Next Article
    6, 6, 4, 4, 6: पंजाब के 23 साल के खिलाड़ी ने बल्ले से मचाई तबाही, महज 29 गेंदों पर ठोक दिए इतने रन

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment