Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL-राजस्थान ने कोलकाता को 156 रन का टारगेट दिया:वरुण-कार्तिक को 3-3 विकेट, वैभव सूर्यवंशी ने 46 रन बनाए

    13 hours ago

    1

    0

    राजस्थान रॉयल्स (RR) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 156 रन का टारगेट दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में RR ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। राजस्थान अच्छी शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। टीम के लिए ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उनके और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हुई। वैभव के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 39, शिमरोन हेटमायर ने 15 और रियान पराग ने 12 रन बनाए। पांच बैटर्स सिंगल डीजिट में आउट हुए। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने 3-3 विकेट झटके। सुनील नरेन ने 2 विकेट लिए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स: संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यश पुंजा। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा। इम्पैक्ट प्लेयर्स: मनीष पांडे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी। मैच का स्कोरकार्ड…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिशन शक्ति-5 बना महिला सशक्तिकरण का मजबूत मंच:श्रावस्ती में भीषण गर्मी में भी 1000 से ज्यादा महिलाओं को सुरक्षा-अधिकारों का दिया संदेश
    Next Article
    IND vs SA 2nd T20I Live: साउथ अफ्रीका महिला टीम ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment