Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPS अफसर का AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया:प्रयागराज के साइबर थाने में FIR, SI बोला- छवि धूमिल करने की कोशिश

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में आईपीएस अफसर की एआई जनरेटेड तस्वीरें, वीडियो पोस्ट करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। साइबर थाने में एक्स हैंडल के नाम से यह FIR लिखी गई है। इस एक्स हैंडल चिराग पटेल के नाम से बनाया गया है। साइबर सेल का एसआई बना वादी FIR साइबर सेल में तैनात एसआई स्वतंत्र कुमार ने दर्ज कराई है। उन्होंने तहरीर में बताया है कि 28 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफर्म का अवलोकन करते समय मेरे संज्ञान में एक ट्विटर हैंडल @tuvter_ (नाम Chirag Patel) आया। इसके कुछ पोस्ट्स की सामग्री का परीक्षण करने पर यह स्पष्ट होता है कि अज्ञात व्यक्ति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रयोग करते हुए इन्हें भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी का अशोभनीय, अश्लील चित्रण व महानुभावों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी कर उनकी छवि को धूमिल करने, प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने एवं जनमानस में भ्रम फैलाने के उ‌द्देश्य से पोस्ट किया है। अफसर के नाम का जिक्र नहीं एसआई की ओर से दी गई तहरीर में इसका तो जिक्र है कि संबंधित अकाउंट से किस तरह के पोस्ट किए जा रहे हैं। हालांकि इसमें उस आईपीएस अफसर का नाम नहीं बताया गया है, जिसे लेकर यह पोस्ट किए गए। नेताओं के फोटो भी पोस्ट किए पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चिराग पटेल नाम से उक्त अकाउंट की प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह पाया गया कि इस अकाउंट को मार्च में बनाया गया। इस पर आईपीएस अफसर के साथ-साथ कई अन्य एआई जनरेटेड पोस्ट डाली गई। इनमें तस्वीरें व वीडियो शामिल हैं। फिलहाल आईपीएस अफसर के संबंध में किए गए चारों पोस्ट्स इस अकाउंट से हटा दिए गए हैं। साइबर थाना प्रभारी ओमनारायण गौतम ने बताया कि एक्स इंडिया को ईमेल भेजकर अकाउंट से संबंधित जानकारी मांगी गई है। अकाउंट ब्लॉक करने की भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण गर्मी में काम, तनख्वाह सिर्फ 8200 रुपए:लखनऊ नगर आयुक्त ने मांगी रिपोर्ट, सफाई कर्मियों बोले- कैसे चलेगा घर
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 2 मई - आपके काम की खबर:भाजपा निकालेगी मशाल यात्रा, सीएम योगी होंगे शामिल, जनगणना को लेकर प्रेस वार्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment