Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPS अंशिका-केके बिश्नोई की शादी यूपी-राजस्थान स्टाइल में होगी:3 साल पहले गोरखपुर में हुआ था प्यार, शादी के कार्ड से लवस्टोरी का पता चला

    8 hours ago

    2

    0

    संभल SP कृष्ण बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा की आज शादी है। दोनों की शादी की रस्में राजस्थान के जोधपुर में होंगी। अंशिका यूपी की रहने वाली हैं, जबकि कृष्ण बिश्नोई राजस्थान के रहने वाले हैं। इसलिए शादी की रस्मों में यूपी और राजस्थान की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कृष्ण बिश्नोई और अंशिका वर्मा की तीन साल पहले गोरखपुर में मुलाकात हुई थी। समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों अफसरों ने अपने-अपने परिवार से बात की। परिवारों ने बैठकर शादी की बात फाइनल की। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपनी लव लाइफ को लेकर कोई पोस्ट नहीं की। पिछले महीने जब शादी का कार्ड सामने आया, तब लोगों को इनकी लव स्टोरी के बारे में पता चला। आज संडे बिग स्टोरी में हम दोनों IPS अफसरों की शादी के बारे में बात करेंगे। आइए, सब कुछ शुरू से जानते हैं… गोरखपुर में मुलाकात, फिर प्यार राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना गांव से निकलकर IPS बने कृष्ण बिश्नोई (2018 बैच) और प्रयागराज की रहने वाली अंशिका वर्मा (2021 बैच) की लव स्टोरी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है। साल 2023 में कृष्ण बिश्नोई गोरखपुर के SP सिटी थे और अंशिका वर्मा ASP थीं। काम के सिलसिले में हुई मुलाकात धीरे-धीरे बातचीत में बदली, फिर दोस्ती हुई और कब यह दोस्ती प्यार में बदल गई, दोनों को खुद भी पता नहीं चला। इसी बीच दोनों का ट्रांसफर हो गया। कृष्ण बिश्नोई संभल के SP बने, जबकि अंशिका ने बरेली में SP साउथ का चार्ज संभाल लिया।दूरी बढ़ी, लेकिन रिश्ता और मजबूत हो गया। कुछ महीनों पहले कृष्ण ने अपने बड़े भाई से दिल की बात कही कि अंशिका से शादी करनी है। उन्होंने यह बात पिता तक पहुंचाई। उधर, अंशिका ने भी अपने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) से रिटायर्ड पिता अनिल वर्मा को सब कुछ बता दिया। दोनों परिवारों ने बातचीत की, रजामंदी बनी और फिर शादी तय हो गई। 26 मार्च को दोनों की सगाई और 27 मार्च को हल्दी की रस्म हुई थी। इसके बाद ‘बंदौली’ कार्यक्रम हुआ। इसमें कृष्ण अपने पिता के साथ नाचते नजर आए थे। कृष्ण और अंशिका की शादी के फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहे हैं। अंशिका का परिवार इस वक्त जोधपुर के ‘उम्मेद भवन पैलेस’ में ठहरा है। यहीं अंशिका की मेहंदी का प्रोग्राम हो रहा है। हालांकि, शादी जोधपुर में होगी। इसमें यूपी-दिल्ली के तमाम बड़े अधिकारी और नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। ये पहली शादी नहीं है, जिसकी यूपी में इतनी ज्यादा चर्चा है। कुछ वक्त पहले क्रिकेटर कुलदीप यादव और कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी भी खूब चर्चा में रही थी। आइए जानते हैं… कुलदीप ने दोस्त से शादी की, बधाई देने सीएम योगी पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी की थी। कानपुर में वंशिका और कुलदीप के घरों के बीच करीब 3 किलोमीटर की ही दूरी है। शादी मसूरी के ‘वेलकम होटल द सेवॉय’ में रॉयल आइवरी थीम पर हुई। इसमें कुलदीप के क्रिकेटर साथी तो शामिल हुए, साथ ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी गई। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, कुलदीप और वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कुलदीप को गले लगाकर बधाई दी थी। इस शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। कथावाचक की रॉयल वेडिंग, 500 VIP आए वृंदावन के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी 3 महीने पहले 5 दिसंबर, 2025 को हुई थी। शादी समारोह जयपुर के ताज आमेर होटल में हुआ था। इंद्रेश ने हरियाणा के यमुनानगर की शिप्रा शर्मा के साथ 7 फेरे लिए थे। शिप्रा के पिता हरेंद्र शर्मा हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर रह चुके हैं। शादी वैदिक रीति-रिवाज से हुई थी। हरिद्वार, नासिक और वृंदावन से आए 101 पंडितों ने शादी की रस्में पूरी करवाई थीं। शादी का पंडाल तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर सजाया गया था। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, कवि कुमार विश्वास, कथावाचक चित्रलेखा, साध्वी ऋतंभरा, आचार्य पुंडरीक जैसे करीब 500 वीआईपी मेहमान शादी में शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस भव्य शादी की आलोचना भी की थी। कहा था- मोह-माया का त्याग बताने वाले कथावाचक खुद राजसी शादी कर रहे हैं। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… श्रृंगवेरपुर में निषादराज का किला, फिर मजार कैसे, निषाद पार्टी आंदोलन कर रही प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में यूपी सरकार ने 40 बीघे में निषादराज पार्क बनवाया। इसमें करीब 37 करोड़ रुपए खर्च हुए। पीएम मोदी ने उद्धाटन किया, लोग पार्क में आने लगे। इसी पार्क की बाउंड्री से लगकर एक मजार और मस्जिद है। अब उसे लेकर विवाद हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी जहाज त्रिपोली से 3500 सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे:कई लड़ाकू विमान भी आए; ईरान में जमीनी ऑपरेशन की तैयारी
    Next Article
    झांसी में कस्टडी से भागा बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, 13 दिन से पुलिस तलाश रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment