Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इरफान सोलंकी और विधायक अमिताभ बाजपेई गले मिले:कानपुर में इरफान बोले- 4 साल बाद अपनों के साथ ईद मना रहा, नमाजियों ने अदा की नमाज

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में नमाजियों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी और सपा विधायक अमिताभ बाजपेई गले मिले। अमिताभ बाजपेई ने ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, इरफान सोलंकी ने कहा- 4 साल बाद अपने के साथ ईद मना रहा हूं। सभी को ईद की बधाई। साथ ही नवरात्रि भी है इसकी भी शुभकामनाएं। बड़ी ईदगाह बेनाझावर में ईद की पहली नमाज सुबह 8 बजे अदा की गई। दूसरी शिफ्ट की नमाज 9:30 बजे अदा की गई। जाजमऊ ईदगाह में करीब 45 हजारं नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। पिता अपने बच्चों को कंधे पर बिठाकर नमाज अदा करने पहुंचे। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बच्चे से हाथ मिलाकर ईद की बधाई दी। कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया। उसे ईद की बधाई दी। वहीं, बच्चों ने नमाज के बाद दुआ पढ़ी। इसी तरह से पूरे शहर की 300 से ज्यादा मस्जिदों में अलग- अलग समय पर ईद की नमाज अदा की गई। तस्वीरें देखिए… ईद से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुधवा नेशनल पार्क में इको-टूरिज्म को बढ़ावा:विकास के लिए 8.79 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी
    Next Article
    ललितपुर में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की:ईदगाह पर अमन-चैन की दुआ मांगी, डीएम-एसपी ने दी मुबारकबाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment