Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुधवा नेशनल पार्क में इको-टूरिज्म को बढ़ावा:विकास के लिए 8.79 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी

    2 hours ago

    1

    0

    अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार ने दुधवा नेशनल पार्क में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। तराई क्षेत्र की जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध इस पार्क के विकास हेतु 8.79 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की गई है। इस धनराशि का उपयोग दुधवा में इंटरप्रिटेशन सेंटर के विकास, महेशपुर वन रेंज में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और प्रमुख मार्गों पर साइनेज लगाने के लिए किया जाएगा। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस-2026 की थीम "वन और अर्थव्यवस्थाएं" है। इसका उद्देश्य वन क्षेत्रों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा किए जा रहे नवाचारों पर भी प्रकाश डाला। पलिया स्थित दुधवा नेशनल पार्क के इंटरप्रिटेशन सेंटर के इको-टूरिज्म विकास के लिए लगभग 4.49 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिली है, जिसमें से 3.36 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की जा चुकी है। इस योजना के तहत एक भव्य मुख्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा, जो दुधवा की थीम को प्रदर्शित करेगा। इसके अतिरिक्त, स्वागत कक्ष, नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर, कैंटीन, बहुउद्देशीय सभागार और पुस्तकालय का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए थारू जनजाति की संस्कृति पर आधारित एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। दुधवा के महेशपुर वन रेंज को भी इको-टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 2.39 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हुई है, जिसमें से 1.78 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। यहां पेयजल सुविधा, गज़ीबो, पेड़ों के नीचे बैठने की व्यवस्था, वर्षा जल संचयन प्रणाली, इंटरलॉकिंग पाथवे और जानवरों की 3-डी आकृतियां बनाई जाएंगी। साथ ही बेंच, एलईडी स्ट्रीट पोल और सोलर स्ट्रीट लाइट्स भी लगाई जाएंगी। साइनेज से आसान होगा सफर दिल्ली-एनसीआर और लखनऊ से दुधवा आने वाले मार्गों पर संकेतक बोर्ड (साइनेज) लगाए जाएंगे। इसके लिए 4.88 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत है, जिसमें से 3.65 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। इन संकेतकों से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को रास्ता खोजने में आसानी होगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं से दुधवा में पर्यटन को नई गति मिलेगी, पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में ईद उल फितर धूमधाम से मनाई:मस्जिदों-ईदगाहों पर अदा की नमाज, अमन-चैन की दुआ मांगी; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Next Article
    इरफान सोलंकी और विधायक अमिताभ बाजपेई गले मिले:कानपुर में इरफान बोले- 4 साल बाद अपनों के साथ ईद मना रहा, नमाजियों ने अदा की नमाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment