Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इस साल 8 बड़े मंगल, लखनऊ में आज 1000 भंडारे:नगर निगम करेगा पानी-सफाई के इंतजाम, कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन

    1 hour ago

    2

    0

    ज्येष्ठ महीने का आज पहला बड़ा मंगल है। इस मौके पर जिले में 1000 से ज्यादा भंडारे होंगे। कुछ भंडारों में फ्लेवर्ड आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक दी जाएगी तो कुछ में छाछ भी पिलाया जाएगा। नगर निगम में 348 लोगों ने भंडारे के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इन भंडारों में नगर निगम फ्री में पानी और सफाई-व्यवस्था कराएगा। इसके लिए नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नगर निगम के वन ऐप पर भंडारे का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के बड़े मंदिरों पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर कई प्रमुख सड़कों पर रूट डायवर्जन लागू किया है। इस साल ज्येष्ठ का मलमास है। इस वजह से 8 बड़े मंगल होंगे। मान्यता है कि इस अवसर पर बजरंगबजी की पूजा-अर्चना करने वाले की मनोकामना पूरी होगी। इस साल 8 बड़े मंगल होंगे हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित मोहित शुक्ला ने कहा कि इस बार का ज्येष्ठ महीने के बड़े मंगल बेहद खास होंगे। इस वर्ष मलमास पड़ रहा है, जिसकी वजह से 8 बड़े मंगल होंगे। मलमास के बड़े मंगल की खासियत होती है कि इसमें बजरंगबली से जो भी मनोकामना की जाए वह सब पूरी हो जाती है। हनुमान भक्तों को चाहिए कि वह इस खास मौके पर हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करें और उसके बाद जो भी ईश्वर ने दिया है उसके हिसाब से भंडारा करें या भंडारे में सहयोग करें। इससे पहले सावन में मलमास लगा था, जब सावन 2 महीने का था। हजरतगंज का यह दक्षिण मुखी मंदिर भक्तों के लिए खुल गया है। रात्रि 12:00 बजे भक्त यहां लेट कर परिक्रमा कर रहे हैं। पूरे दिन दर्शन-पूजन होता है। सोमवार रात से ही रूट डायवर्जन लागू ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा मंगल पर डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह सोमवार रात 12 बजे से लागू है। आयोजन खत्म होने तक रूट डायवर्जन रहेगा। ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार ने बताया कि हनुमान सेतु और अलीगंज प्राचीन हनुमान मंदिर पर भक्तों की ज्यादा भीड़ होती है। वहां एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स लगाई गई है। दो बटालियन पीएसी की तैनाती रहेगी। ट्रैफिक अच्छे से चल सके इसके लिए नियमानुसार रूट डायवर्जन लागू किया गया है। ITMS और सीसीटीवी पर निगरानी रहेगी। वन ऐप पर दे भंडारे की सूचना भंडारे की सूचना लखनऊ वन ऐप के स्वच्छ जीरो वेस्ट ऑप्शन में जाकर न्यू रिक्वेस्ट पर क्लिक करके भी दिया जा सकता है। इससे न केवल सफाई और कचरा प्रबंधन में सहयोग मिलेगा, बल्कि जलकल विभाग द्वारा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी भंडारे स्थल पर फ्री में की जाएगी। भंडारा स्थल पर सूखा और गीला कूड़ा के लिए अलग अलग बड़े डस्टबिन लगेंगे। भंडारा के बाद नगर निगम की तरफ से पूरा कलेक्शन और सफाई की अलग व्यवस्था की जाएगी। कूड़ा पंजीकरण कराने वाले आयोजकों को प्राथमिकता के आधार पर यह सुविधा दी जाएगी। प्लास्टिक और थर्माकोल से बचें नगर निगम की तरफ से पर्यावरण को हरा और स्वच्छ बनाए रखने के अपील की गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि चिलचिलाती गर्मी में लगने वाले इन भंडारों में लाखों श्रद्धालु प्रसाद और जल ग्रहण करते हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि आयोजन पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल हो। उन्होंने आयोजकों से अनुरोध किया कि प्लास्टिक और थर्माकोल के उपयोग से बचें तथा पत्तलों और मिट्टी के कुल्हड़ का प्रयोग करें, जिससे परंपरा के साथ-साथ प्रकृति का भी संरक्षण हो सके। भंडारों में लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करने की अपील की है। बड़ा मंगल की परंपरा और मान्यता हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले सभी मंगलवार बहुत विशेष माने जाते हैं, जिन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। इस दिन हनुमानजी के वृद्ध स्वरूप की पूजा-अर्चना होती है। बड़ा मंगल लखनऊ के लोगों के लिए बड़ा त्योहार है। जिसमें शहर की करीब 25 फीसदी आबादी शामिल होती है। लोग भंडारा करते हैं और भक्तों को प्रसाद बांटते हैं। मान्यता है कि अवध के तीसरे नवाब शुजाउद्दौला की बेगम मल्लिका आलिया को एक स्वप्न दिखा, जिसके बाद गोमती नदी के किनारे खोदाई के बाद हनुमान जी की मूर्ति निकली। वहां पर मंदिर बना, जो अब अलीगंज मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह भी मान्यता है कि बेगम का बेटा बीमार हुआ, तो उन्होंने हनुमान जी से मन्नत मांगी। अलीगंज मंदिर का दर्शन किया, तो उनका बेटा ठीक हो गया। उसके बाद उन्होंने बड़े मंगल के भंडारे की शुरुआत की। इसके अलावा लखनऊ में महामारी फैली थी। लोगों ने हनुमान जी से प्रार्थना की, तो महामारी खत्म हो गई। तब से जेष्ठ माह के मंगलवार को प्रसाद वितरित किया जाने लगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर से लापता 12 वर्षीय बालक बरामद:पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
    Next Article
    लखनऊ में दोनों डिप्टी सीएम ने खाई झालमुड़ी:बंगाल में जीत पर भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया, युवक बुलडोजर लेकर पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment