Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन पर कब्जा करने वालों पर बरतें सख्ती:जनता दर्शन में CM ने सुनीं 200 लोगों की फरियाद

    1 hour ago

    1

    0

    दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में लोगों की समस्या सुनी। यहां आयोजित जनता दर्शन में लगभग 200 लोग पहुंचे थे। सीएम एक-एक कर सभी के पास गए और उनका आवेदन लिया। उन्होंने सबसे उनकी समस्या पूछी और समाधान का भरोसा दिया। जमीन पर अवैध कब्जा से जुड़ी शिकायतें भी आयीं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर सख्ती बरती जाए। इससे पहले गोशाला पहुंचकर सीएम ने गायों की सेवा की। उन्हें गुड़, चना एवं रोटी खिलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की शाम को गोरखपुर पहुंचे थे। आज वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और 612 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। लोग सुबह से ही जनता दर्शन में जाने के लिए गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए थे। जांच के बाद उन्हें अंदर ले जाकर कुर्सियों पर बैठाया गया। मुख्यमंत्री के सामने लोगों ने कई तरह की समस्या बताई। किसी ने पारिवारिक समस्या बताई तो कोई अपने परिजन के इलाज में आर्थिक सहायता की मांग को लेकर पहुंचा था। कई फरियादी जमीन से जुड़ी समस्या लेकर आए थे। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्या का त्वरित निराकरण कराया जाए। एक महिला अपने बेटे के साथ पहुंची थीं। उनका आरोप था कि उनके ससुराल वाले घर नहीं जाने देते, जिससे बेटे की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि इस मामले को हल कराया जाए। उन्होंने महिला से कहा कि बेटे की पढ़ाई शुरू कराएं। जनता दर्शन में गोरखपुर एवं आासपास के जिलों के लोग पहुंचे थे। परिजनों के इलाज के लिए मांगी आर्थिक मदद कई लोग अपने परिजनों के इलाज में आर्थिक मदद की मांग को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित उनके परिजनों का इलाज आर्थिक अभाव में प्रभावित है। सीएम ने इस्टीमेट बनवाकर देने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार इलाज में मदद करेगी। महिलाओं के साथ आए बच्चों को सीएम ने चॉकलेट दी। गायों की सेवा की जनता दर्शन से पहले सीएम गोशाला पहुंचे। उनके जाते ही गाय एवं बछड़े उनके पास आ गए। उन्होंने उनकी सेवा की और गुड़, चना, रोटी खिलाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर का बिल अब पोस्टपेड की तरह आएगा:योगी सरकार ने प्रीपेड सिस्टम खत्म किया, पुराने मीटरों को प्रीपेड करने पर भी रोक
    Next Article
    रायबरेली में दबंगों ने युवक को पीटा, VIDEO:पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से किया हमला, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment