Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इस्लाम विरोधी बातों से नाराज जीशान ...सलीम को मारा चाकू:गाजियाबाद में जांच में कई वीडियो मिले, किराए के कमरे से शूट करता

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में रविवार रात यूट्यूबर सलीम वास्तिक को 14 चाकू मारने वाला जीशान एनकाउंटर में ढेर हो गया। पुलिस और दोनों हमलावरों के बीच करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें जीशान सीने में गोली लगने से मारा गया। जबकि जीशान का दूसरा साथी रात में चकमा देकर फरार हो गया। लोनी थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए, उनके बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है। जबकि अन्य 2 पुलिसवालों को भी गोली लगी है। उनका इलाज चल रहा है। जीशान यूपी के अमरोहा का रहने वाला था। जो गाजियाबाद के खोड़ा में किराए के कमरे में रह रहा था। अभी तक की पुलिस की जांच में आया कि जीशान को सलीम द्वारा सोशल मीडिया पर की गई बातें पसंद नहीं थी। इसी को लेकर उसने अपने साथी के साथ मिलकर सलीम वास्तिक पर हमला किया। सबसे पहले पूरी घटना पढ़िए ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने चाकू मारे थे स्थानीय लोगों के मुताबिक, यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक (50) लोनी इलाके के अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इलाके में कुछ दूरी पर उनके दो मकान हैं। एक में उन्होंने अपना ऑफिस बना रखा है। दूसरे मकान में पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, सलीम शुक्रवार को ऑफिस में थे। उनके बेटे उस्मान ने बताया कि सुबह 9 बजे पापा ऑफिस में अकेले बैठे थे, तभी दो अज्ञात युवक हेलमेट पहनकर आए और हमला कर दिया। अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ चाकू मारे। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और शरीर से खून बहने लगा। इसी बीच बदमाश फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि सलीम दर्द से कराह रहे थे। उन्होंने पुलिस और परिवार को सूचना दी। परिजन सलीम को अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया गया। उनके शरीर पर सीने, पेट, गर्दन, बाजू और पैर में 14 जख्म हैं। बेटे उस्मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक स्थानीय AIMIM नेता अजगर को नामजद किया है। आरोप लगाया है कि इन लोगों ने ही सलीम की हत्या की साजिश रची थी। रविवार रात लोनी इलाके में हुई मुठभेड़ डीसीपी पीयूष सिंह ने बताया- रविवार रात लोनी थाना प्रभारी नितिन चौधरी, देहात स्वाट टीम ने दो संदिग्धों को बाइक पर आते हुए देखा। उन्हें रोकने का प्रयास किया दोनों पर पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से करीब 15 मिनट तक 25 से 30 राउंड फायरिंग चली। इसमें एसओ लोनी की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लग गई। एक गोली बदमाश को भी लगी। वह घायल हो गया। उसने पुलिस को बताया- मैंने ही अपने साथी के साथ सलीम पर हमला किया था। निठौरा अंडर पास के पास हुई घटना के बाद पुलिस घायल को 50 सैय्या अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से .32 बोर की मेड इन इटली की पिस्टल, 6 कारतूस, 8 खोखे और स्पलेंडर बाइक बरामद की है। जीशान के एकाउंट से मिले वीडियो की पुलिस कर रही जांच पुलिस ने जीशान का सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला। जिसमें इंस्टाग्राम पर अलग अलग वीडियो मिली। जिसमें से एक वीडियो में एक व्यक्ति का संदेश है। जिसमें वो बोल रहा है, एक दिन ये सूरज की रोशनी नहीं होगी। तारे टूट जाएंगे। पढ़ के देख लो कुरान। पुलिस अब उसकी जांच कर रही है अलग अलग वीडियो की भी जांच की है। किराए के कमरे से बनाता था वीडियो पुलिस अधिकारी ने बताया- अधिकारी ने बताया- इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस- सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पर जांच की गई। जिसमें ये पाया गया कि जीशान अमरोहा के कस्बा सैदनगली का रहने वाला है। वह गाजियाबाद के खोड़ा के मंगल बाजार में अली हसन के मकान में किरायेदार था। वहां से पुलिस को एक माइक भी मिली है। जहां जीशान माइक पर बैठकर अपने मोबाइल से वीडियो बनवाकर स्पीच जारी करता था। जिसमें पुलिस ने धर्म विरोधी स्पीच सामने आने की भी बात कही है। --------------- यह खबर भी पढ़िए… कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले-हमलावरों को बख्शेंगे नहीं, खुद को EX मुस्लिम लिखा गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने US ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाने का किया बड़ा दावा
    Next Article
    'शंकराचार्य को स्विमिंग पूल में मैंने खुद देखा':भूमिका द्विवेदी का दावा, बोलीं- दीदी खुद को उनकी सखी कहती थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment