Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में शिक्षामित्र BLO ने सुसाइड किया:गुलाबी गैंग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला, 50 लाख मुआवजे की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में एक शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बिंदकी तहसील के आलियाबाद गांव में हुई। उनकी बेटी की शादी 8 मार्च को होनी थी, लेकिन एसआईआर (SIR) कार्य में अत्यधिक व्यस्तता और विभाग द्वारा छुट्टी न मिलने से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता ने अपनी बेटी की शादी की तैयारियों के लिए अवकाश मांगा था। विभाग द्वारा छुट्टी न दिए जाने के कारण वे मानसिक दबाव में थे, जिसके चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। आज गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष और महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष/पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल ने कांग्रेस के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आलियाबाद गांव का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घटना पर दुख जताया। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद हेमलता पटेल ने शासन-प्रशासन से निम्नलिखित मांगें रखीं: छुट्टी न देने वाले और मानसिक दबाव बनाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए। परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी दी जाए। हेमलता पटेल ने कहा, एक तरफ प्रशासन 'नारी सम्मान' का दावा करता है। वहीं, दूसरी तरफ एक बेटी के पिता को उसकी शादी की तैयारियों के लिए अवकाश तक नहीं दिया जाता। यह अन्यायपूर्ण है और हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।" इस प्रतिनिधिमंडल में हेमलता पटेल के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, शिवाकांत तिवारी, आईएनसीडब्ल्यू प्रदेश संयुक्त सचिव मोहित कुमार वर्मा, राजीव लोचन निषाद, कलीम उल्ला सिद्दीकी, संयोगिता वर्मा, रंजना, सरिता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर लखनऊ के बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़:आलमबाग से रोजाना 1000 बसें, अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए
    Next Article
    तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी:बहराइच में आठ लोग घायल, घटनास्थल पर जा रहे चौकी प्रभारी भी चोटिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment