Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इस्माईल गर्ल्स कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:छात्राओं ने किया योगाभ्यास, योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर हुआ कार्यक्रम

    16 hours ago

    2

    0

    मेरठ के शास्त्री नगर स्थित इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विद्यालय के श्री सुरेंद्र प्रताप सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या डॉ. मृदुला शर्मा ने ताड़ासन, अर्ध चंद्रासन और प्राणायाम कर की। योगाचार्या सीमा के निर्देशन में शिक्षिकाओं और छात्राओं ने ताड़ासन, त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, भुजंगासन और हलासन सहित विभिन्न योगासन किए। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. मृदुला शर्मा ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम "योग फॉर हेल्दी एजिंग" है, जिसका उद्देश्य स्वस्थ और सक्रिय जीवन को बढ़ावा देना है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली जीवनशैली है। नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए योग स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालने का संकल्प भी दिलाया। योग दिवस के अवसर पर रंगोली, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने योग विषय पर आकर्षक रंगोली बनाई। प्रधानाचार्या ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं नीता रानी और अंबिका देवी सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में मिला अज्ञात युवक का शव:कौशांबी में सीमा विवाद के बाद कड़ाधाम पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    रोजगार, सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस ने साधा निशाना:मेरठ पहुंचे कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया स्वाभिमान संवाद कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment