Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में अंतर्विश्वविद्यालय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित:8 कॉलेजों की 40 छात्राओं ने किया प्रतिभाग

    2 hours ago

    1

    0

    इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के संगीत विभाग की ओर से बुधवार को अंतर्विश्वविद्यालय समूह एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के आठ कॉलेजों की 40 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनिता राठी, संगीत विभाग प्रभारी प्रो. रीना गुप्ता तथा निर्णायक मंडल की सदस्य डॉ. रेखा सेठ और कृपा शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने समूह और एकल नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शास्त्रीय से लेकर लोक एवं समकालीन शैली तक विविध रंग पेश किए। भाव-भंगिमा, ताल-लय और अभिव्यक्ति से सजी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभागार तालियों की गूंज से देर तक गूंजता रहा। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन संगीत विभाग प्रभारी प्रो. रीना गुप्ता ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर डॉ. वंदना शर्मा, प्रो. दीपा त्यागी, डॉ. ममता, डॉ. विनीता, डॉ. स्वर्णा, डॉ. मोनिका, डॉ. अंजू बाला सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में गीतांजलि शर्मा, खुशबू, दीपा और नेहा शर्मा का विशेष सहयोग रहा। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य मामले में कांग्रेस ने की स्वतंत्र जांच की मांग:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा, बोले- शिकायत करने वालों की भी जांच हो
    Next Article
    बरेली में नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा:मेयर ऑफिस के बाहर जुटे, बोले- किराया 700 से बढ़ाकर 14 हजार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment