Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के नाम पर ठगी:गोरखपुर में महिला के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, ब्लैकमेलिंग से लाखों ठगे

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में एक महिला से इंस्टाग्राम पर फॉलोअर बढ़ाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग और ठगी का मामला सामना आया है। आरोपी ने पीड़िता को इंस्टाग्राम पर पहले खुद फॉलो किया। उसके बाद चैटिंग शुरू कर दी। फिर फॉलोअर बढ़ाने का लालच देकर नजदीकियां बढ़ाई। आरोप है कि उसने महिला का अश्लील वीडियो बनाया। जिसके जरिए उसे ब्लैकमेल करता रहा और लाखों रुपए ऐंठ लिए। फोन करके महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी देता रहा। परेशान होकर महिला ने कैंट थाने में FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है। जानिए पूरा मामला... करीब दो साल से देवरिया की एक 40 वर्षीय महिला इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट करती थी। जो वर्तमान में रानीडीहा क्षेत्र की दिव्य नगर कॉलोनी में रहती है।वह महिला रील के जरिए अपनी कला को दिखाकर फेमस होना चाहती थी। इसी बीच बलिया के धीरज नाम का एक व्यक्ति उसे फॉलो किया। धीरे- धीरे उससे चैटिंग करने लगा। बातचीत बढ़ती गई। एक दिन धीरज उस महिला को फॉलोअर्स बढ़ाने का लालच दिया। महिला उसके जाल में फंस गई। जिसकी वजह से दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी। समय- समय पर रुपयों की डिमांड करता था महिला ने उस पर विश्वास करना शुरू कर दिया। इसके लिए धीरज ने बहुत पैसे लिए। लेकिन कुछ किया नहीं। समय- समय पर रुपयों की डिमांड करता था। आरोप है कि उसने युवती का कोई अश्लील वीडियो बना रखा था। उसी के जरिए ब्लैकमेल करने लगा। कहता था कि मैं जैसा बोलता हूं, वैसा करों। नहीं तो यह वीडियो तुम्हारे पति को भेज दूंगा। और सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। इसी डर से महिला सब कुछ चुपचाप सहती रही और समय- समय पर जितना कहता, उतने रुपए भेजती रहती थी। महिला के अनुसार ब्लैकमेलिंग का यह सिलसिला करीब दो वर्षों से चल रहा है। दर्ज कराई FIR जिससे तंग आकर उसने कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी धीरज उसके पास फोन करता है और कहता है कि मेरा साथ मत छोड़ना। नहीं तो तुम्हारे पति और तुम्हें दोनों को जान से मार दूंगा। बार- बार वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। पेंटिंग का काम करता है आरोपी जानकारी के अनुसार धीरज मौर्य बलिया जिले का मूल निवासी है लेकिन महाराष्ट्र के अहमद नगर शिवाजी कॉलोनी में रहकर पेंटिंग का काम करता है। वहीं से वो लगातार ब्लैकमेल करता है। कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह के अनुसार - महिला की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले- अमेरिका ने युद्ध जीता:ईरान पूरी तरह कमजोर, डील करना चाहता है, हमारे विमान तेहरान के ऊपर घूम रहे
    Next Article
    जयपुर में दो अस्पताल बदले, एक दिन बहरोड़ में रूके:उज्जैन से पहुंचें बरसाना, कोसी मंदिर के किए दर्शन, रेवाड़ी सरपंच- सरपंच प्रतिनिधि विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment