Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में पुलिस मुठभेड़, 5 लुटेरे गिरफ्तार:दो थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई, दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली में पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ों के बाद पांच अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन मुठभेड़ों में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश हत्या और लूट के कई मामलों में वांछित थे। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि देर रात नसीराबाद और बछरावां थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच ये मुठभेड़ें हुईं। अलग-अलग स्थानों पर हुई इन कार्रवाईयों में दो बदमाशों को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिन्हा ने बताया कि नसीराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस डीह परसदेपुर सड़क मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक इको गाड़ी और मोटरसाइकिल पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो इको गाड़ी भाग निकली, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार लोग गिर गए। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अपराधी सूरज के पैर में गोली लगी, जिसे सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे जनपद में अलर्ट जारी किया गया और सीमावर्ती जनपदों को भी सूचित किया गया। महाराजगंज थाना क्षेत्र की थुलेंडी पुलिस चौकी पर एक इको गाड़ी दिखने की सूचना मिली। बछरावां थाने की टीम भी तैनात थी। बदमाशों ने थुलेंडी में एक रास्ते से भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मार्को उर्फ अभिनंदन के पैर में गोली लगी, जिसे सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने उसके अन्य साथी मनीष, पिंटू और अनिकेत को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी बदमाश एक अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं। इन पर विभिन्न थानों में हत्या और लूट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। जब नसीराबाद में सूरज से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने हत्या व लूट की घटना में जेल जा चुके हैं। उनके साथी मार्को भी एक लुटेरा है। जो अंतर्जनपदीय लुटेरों का गिरोह है। यह रायबरेली जनपद के अलावा आसपास के जनपदों में गंभीर लूट और चोरी की घटनाएं कर चुके हैं। इस मामले में हम विस्तार से जांच कर रहे हैं। इस मामले में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में रन फॉर ईपावरमेंट का आयोजन:सैकड़ों महिला पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाकर दिया महिला सुरक्षा का संदेश
    Next Article
    बुधवार को 20 इलाकों में बिजली का शटडाउन:कानपुर केस्को कराएगा पोल लगाने और यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम, 1 से 6 घंटे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment