Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटर में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर:सीतापुर में अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, परिजन बोले- बहुत परेशान थी

    1 hour ago

    2

    0

    सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा में असफल होने से आहत एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय मृतका काजल सविता पुत्री सर्वेश कुमार निवासी मुंशीगंज स्थानीय हिंदू कन्या डिग्री कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में असफल होने के बाद से वह काफी परेशान और मानसिक रूप से तनाव में थी। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कई दिनों से चुपचाप रहती थी और किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रही थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मंगलवार सुबह काजल ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृतका के पिता सर्वेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में सामान्य थी, लेकिन इस बार फेल होने के बाद से वह काफी आहत थी। इस घटना के बाद घर शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में बुद्ध पूर्णिमा पर कड़े सुरक्षा इंतजाम:12 गंगा घाटों पर स्नान के लिए विशेष व्यवस्था, धार्मिक कार्यक्रम होंगे
    Next Article
    शादी के दिन दूल्हा गायब, दुल्हन इंतजार करती रही:फिरोजाबाद में फूट-फूटकर रोई; भाई बोला- ममेरी बहन के साथ भाग गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment