Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा हाईवे पर सड़क हादसा, दो की मौत:लोडर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    2

    0

    इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में इटावा-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार तड़के करीब पौने चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मलाजनी के आगे प्रधान ढाबा के सामने तेज रफ्तार लोडर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस। दोनों के शवों को दोपहर में पोस्टमार्टम करवाया। सभी लोग हरियाणा से मजदूरी कर कानपुर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह हादसा इतना भीषण था कि लोडर के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार मृतकों में संजू पुत्र राजकुमार निवासी ऊंचा थाना अजीतमल जनपद औरैया और कल्लो उर्फ लोगश्री देवी पत्नी रामदास निवासी पलनापुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात शामिल हैं। घायलों की हालत गंभीर इस हादसे में लोडर चालक संजू के बेटे ईशु और धोनी, रामदास पुत्र सीताराम, भगवानदास पुत्र दुर्जन और महादेव निवासी मखोली थाना मूसानगर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने संजू और लोगश्री देवी को मृत घोषित कर दिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक और उसके चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मजदूरी कर लौट रहे थे सभी जानकारी के अनुसार मृतक संजू हरियाणा के झज्जर जिले में मजदूरी करता था और परिवार के साथ किराए के कमरे में रहता था। होली के बाद 7 मार्च को वह काम पर गया था और अब लोडर से औरैया लौट रहा था। उसके साथ अन्य मजदूर भी सवार थे, जो गुरुग्राम क्षेत्र के पचगांव में आलू खुदाई और लाह काटने का काम करते थे। बारिश के चलते सभी वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। संजू अपने पीछे विकलांग पत्नी रवीना और दो बेटे ईशु और निखिल को छोड़ गया है और वह छह भाइयों में सबसे बड़ा था। वहीं लोगश्री देवी अपने पीछे दो बेटे और चार बेटियां छोड़ गई हैं, जिनमें से तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में अचानक बारिश शुरू:खेतों में मटर की फसल को नुकसान का खतरा, रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी
    Next Article
    संभल सड़क हादसे में चौथे युवक की मौत:स्कूटी-बाइक टक्कर में तीन की मौके पर मौत हुई थी, एक घायल भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment