Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल सड़क हादसे में चौथे युवक की मौत:स्कूटी-बाइक टक्कर में तीन की मौके पर मौत हुई थी, एक घायल भर्ती

    2 hours ago

    2

    0

    संभल में एक सड़क हादसे में घायल चौथे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह घटना बीते रविवार को स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद हुई थी, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक युवक पिछले चार दिनों से मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर था। ईद से ठीक एक दिन पहले हुई इस मौत से परिजनों में मातम छा गया। एक अन्य घायल युवक का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह सड़क हादसा रविवार शाम करीब 07:30 बजे संभल जनपद की तहसील चंदौसी के थाना बहजोई क्षेत्र में इस्लामनगर रोड स्थित गांव मिर्जापुर के पास हुआ था। इस दुर्घटना में मौके पर ही बहजोई कस्बे के मोहल्ला कुरेशियान निवासी सैफ (18 वर्षीय) पुत्र इरशाद और गांव मंडनपुर निवासी सत्यवीर (18 वर्षीय) पुत्र महेश तथा गजेंद्र (18 वर्षीय) पुत्र वीरपाल की मौत हो गई थी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मिर्जापुर, थाना बहजोई निवासी फतेह खान (20 वर्षीय) पुत्र कदीम को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह चार दिनों से वेंटिलेटर पर था। गुरुवार रात को फतेह खान ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से ईद के त्यौहार की खुशियां शोक में बदल गईं। इसी हादसे में मिर्जापुर, थाना बहजोई निवासी आलम खान (18 वर्षीय) पुत्र रफान भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया था और उसका इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है। फतेह खान का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को गमगीन माहौल के बीच उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। रविवार रात सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। 108 एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी, जिसने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पहुंचाया। कार्यवाहक थाना बहजोई प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि इस सड़क हादसे में अब तक कुल चार युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल का इलाज अभी भी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा हाईवे पर सड़क हादसा, दो की मौत:लोडर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    कन्नौज में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा:हादसे में बहन गंभीर घायल, मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment